सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
999cc इंजन और ऑल-ब्लैक लुक, Suzuki ने पेश की खास GSX-R1000R​ | UP में कैसे होगा विधानसभा चुनाव? EVM को लेकर 33 जिलों के DM के साथ EC का मंथन​ | Samantha Ruth Prabhu ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं अपनी Godh Bharai की तस्वीरें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ghaziabad News: कैफे संचालिका से “गुंडा टैक्स” मांगने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने परेशान होकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, कहा था आत्महत्या करने को मजबूर हूं​

Ghaziabad Cafe Case Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कैफे में मुफ़्त खाना खाने और 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर एफआई दर्ज कर ली है। आपको बता दें बीते दिन सोशल मीडिया पर एक कैफे संचालिका ने हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर फ्री […]

Ghaziabad Cafe Case Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कैफे में मुफ़्त खाना खाने और 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर एफआई दर्ज कर ली है।

आपको बता दें बीते दिन सोशल मीडिया पर एक कैफे संचालिका ने हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर फ्री खाना खाने और गुंडा टैक्स का आरोप लगाते हुए यूपी सीएम से र्कारवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आपकोे बता दें पुलिस ने जिन कार्यकर्ताओं के​ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है उसमें दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, अमित पहलवान के नाम शामिल हैं। 

क्या है पूरा मामला 

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबद के इंदिरापुरम डीमॉल में कैफ़े चलाने वाली ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसमें उसने कहा था कि सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी, अक्कु पंडित और अमित पहलवान उनके साथ गाली गलौंच करके हर महीना 50 हजार “गुंडा टैक्स” मांगते हैं। इसके बाद वे आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। 

कैफे संचालिका हरलीन कौर ने पुलिस को व्हाट्स एप चैट भी दिखई थी जिसमें उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं. कैफ़े संचालिका ने बताया कि कैफे पूरी तरह वैध है, दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, सौरभ दीक्षित, अमित पहलवान कैफे में आकर मुफ्त खाना खाते हैं। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY