शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पहली मंजिल पर पत्नी की लाश, ग्राउंड फ्लोर में 3 बेटियों के शव… जयपुर के राहुल झा ने ऐसे दिया 4 हत्याओं को अंजाम​ | Phone Battery Saving Tips: फोन की बैटरी कुछ ही घंटों में हो जाती है खत्म? ये 4 सेटिंग तुरंत करें चेक​ | तिलक वर्मा ने अंपायर से की वैभव सूर्यवंशी की शिकायत, 15 साल के बल्लेबाज का जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 50 जिलों में बारिश का दौर थमने के संकेत, अगले 24 घंटों में खिलेगी धूप​

 UP Weather Update: में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 50 जिलों में बारिश का दौर थमने जा रहा है। तो वहीं अगले 24 घंटों में इन जिलों में धूप निकलने के भी आसार हैं। के अनुसार बारिश रुकने और धूप खिलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। […]

 UP Weather Update: में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 50 जिलों में बारिश का दौर थमने जा रहा है। तो वहीं अगले 24 घंटों में इन जिलों में धूप निकलने के भी आसार हैं। के अनुसार बारिश रुकने और धूप खिलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके असर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में वज्रपात की आशंका

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में राजधानी सहित अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार कि बुधवार को सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुलतानपुर, अयोध्या , अंबेडकरनगर एवं आस पास के क्षेत्रों में गरजचमक के साथ वज्रपात की आशंका है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों में कहींकहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 10 सितंबर के बाद बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

लखनऊ में बुधवार सुबह से ही धूप खिली रही। इसके चलते शहर के अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, प्रदेश में कानपुर नगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY