सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sugar Price: त्योहारों से पहले राहत, लगातार चौथे दिन ₹60 से नीचे रहे चीनी के दाम​ | क्या नए अवतार में आएगी Tata Nexon? टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV, इतना बदला लुक!​ | नौकर ने रची खौफनाक साजिश, साथियों संग मिलकर की 18 लाख की लूट; हैरान कर देगा खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

999cc इंजन और ऑल-ब्लैक लुक, Suzuki ने पेश की खास GSX-R1000R​

सुजुकी ने अपनी लीटरक्लास सुपरस्पोर्ट बाइक GSXR1000R का नया स्पेशल एडिशन GSXR1000R Stealth पेश किया है. कंपनी ने इसे इटली के ट्यूरिन मोटर शो में पेश किया. इस खास मॉडल में बाइक को पूरी तरह ब्लैक थीम दी गई है. इसके साथ कई ऐसे प्रीमियम पार्ट्स भी दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और […]

सुजुकी ने अपनी लीटरक्लास सुपरस्पोर्ट बाइक GSXR1000R का नया स्पेशल एडिशन GSXR1000R Stealth पेश किया है. कंपनी ने इसे इटली के ट्यूरिन मोटर शो में पेश किया. इस खास मॉडल में बाइक को पूरी तरह ब्लैक थीम दी गई है. इसके साथ कई ऐसे प्रीमियम पार्ट्स भी दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और रेसिंग लुक देते हैं.

GSXR1000R Stealth को फिलहाल सिर्फ इटली के बाजार के लिए पेश किया गया है. इसकी कीमत 21,690 यूरो रखी गई है. भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने को लेकर सुजुकी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है. यह स्पेशल एडिशन कंपनी के इटालियन ऑनलाइन स्टोर के जरिए ही बेचा जाएगा.

ग्लॉस और मैट ब्लैक में खास डिजाइन

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ब्लैक डिजाइन है. इसके बॉडी पैनल पर ग्लॉस और मैट ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. बाइक के दूसरे हिस्सों को भी इसी थीम के हिसाब से तैयार किया गया है. इससे इसका लुक काफी अलग और प्रीमियम दिखाई देता है. फ्यूल टैंक पर Stealth बैज दिया गया है. इसके साथ बाइक का अलग सीरियल नंबर भी दर्ज किया गया है, जिससे यह एक लिमिटेड और खास सीरीज जैसा लुक देती है. इस डिजाइन को सुजुकी की Stealth Line आउटबोर्ड मोटर्स से प्रेरित बताया गया है.

बाइक में कई एक्स्ट्रा पार्ट्स भी मिलते हैं. इनमें Akrapovic टाइटेनियम एग्जॉस्ट, स्मोक्ड विंडस्क्रीन, सिंगलसीट कवर और कार्बनफाइबर एयरोडायनामिक फिन्स शामिल हैं. ये सभी चीजें बाइक के ट्रैकफोकस्ड लुक को और मजबूत करती हैं.

बाइक मिलता है पावरफुल इंजन

Stealth एडिशन में मैकेनिकल तौर पर GSXR1000R वाला ही इंजन दिया गया है. इसमें 999.8cc, लिक्विडकूल्ड, DOHC इनलाइन 4सिलेंडर इंजन मिलता है. इंजन में सुजुकी का SRVVT वैरिएबल वाल्व टाइमिंग सिस्टम और RidebyWire थ्रॉटल दिया गया है. बाइक में एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, टूवे क्विकशिफ्टर और कई राइडिंग मोड भी मिलते हैं. इससे राइडर सड़क और ट्रैक की जरूरत के हिसाब से बाइक के व्यवहार को बदल सकता है. चेसिस में ट्विनस्पार एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है. इसके साथ परफॉर्मेंसफोकस्ड सस्पेंशन और Brembo ब्रेक मिलते हैं. सुजुकी के मुताबिक यह सेटअप सड़क के साथसाथ रेस ट्रैक पर भी बेहतर कंट्रोल और स्थिरता देने के लिए तैयार किया गया है.

फिलहाल GSXR1000R Stealth की बिक्री केवल इटली में ऑनलाइन की जाएगी. भारत में इसकी एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY