बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे तिलक वर्मा, अब 15 साल के खिलाड़ी ने जमकर लिया बदला​ | मातृशक्ति के सम्मान से समाज का भविष्य…योगी सरकार में नारी सशक्तीकरण की नईं योजनाओं को जानें?​ | महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश भिड़ंत, फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर Team India​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या में CM योगी-नए CEO की मुलाकात, पूजा के बाद राम मंदिर के कामकाज पर मंथन​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या दौरे के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र मिश्रा और मंदिर समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान CM आदित्यनाथ ने CEO मिश्रा और अन्य लोगों के साथ मंदिर में ‘राम लला’ की पूजाअर्चना भी […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या दौरे के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र मिश्रा और मंदिर समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान CM आदित्यनाथ ने CEO मिश्रा और अन्य लोगों के साथ मंदिर में ‘राम लला’ की पूजाअर्चना भी की.

मंगलवार सुबह ही जितेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO का पदभार संभाला है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और उनके लिए कई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए अयोध्या आए थे. योगी आदित्यनाथ ने CEO मिश्रा के अलावा कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और कृष्ण मोहन से भी बातचीत की. इसके बाद CEO समेत मंदिर के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की.

अयोध्या शिफ्ट होंगे जितेन्द्र मिश्रा

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का CEO नियुक्त किया है. उन्हें 5,000 से अधिक संभावित उम्मीदवारों में से इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया.

CEO कई तरह के काम संभालेंगे, क्योंकि वे मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होंगे. ट्रस्टी महेश भागचंदका ने जानकारी दी है कि अब जल्द जितेन्द्र मिश्रा अयोध्या शिफ़्ट हो जाएंगे.

CEO के अलावा ये लोग नए ट्रस्टी

उनकी मुख्य जिम्मेदारियों में मंदिर प्रबंधन, सुरक्षा, कर्मचारियों का प्रशासन, भक्तों के लिए सुविधाएं और विभिन्न विभागों व एजेंसियों के बीच समन्वय शामिल होगा. पूर्व IAF अधिकारी जितेंद्र मिश्रा के अलावा, महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडे और निर्मला यादव को नए ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे मंदिर की संचालन समिति में तीन खाली पद भरे गए। स्वामी गोविंद देव गिरि को महासचिव की भूमिका सौंपी गई, जबकि महेश भागचंदका ने मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का पद संभाला.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY