रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पहले पूर्व MLA सुरेश राठौड़, अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI; क्या है अंकिता भंडारी केस से कनेक्शन?​ | BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा कंफर्ट​ | नवरात्र में छोटे भाई की बलि! जमीनी विवाद में बड़े ने फरसे से काटकर ली जान, रामगढ़ में मचा कोहराम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

EPFO WhatsApp Channel: क्या WhatsApp से निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें चैनल की पूरी जानकारी​

EPFO WhatsApp Channel: अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी भी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए है। EPFO ने पीएफ खाते और पेंशन से जुड़े कोई भी नियमों की जानकारी के लिए अब आपको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने WhatsApp पर […]

EPFO WhatsApp Channel: अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी भी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए है। EPFO ने पीएफ खाते और पेंशन से जुड़े कोई भी नियमों की जानकारी के लिए अब आपको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने WhatsApp पर अपना खुद का आधिकारिक चैनल जारी किया है। इसमें आपको पेंशन और PF से जुड़े किए गए किसी भी तरह बदलाव के बारें में पता चल जाएगा। इस चैनल के जरिए EPFO मेंबर्स और पेंशनर्स को PF, पेंशन और संगठन से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे WhatsApp पर मिल सकते हैं।

बता दें कि, अब तक EPFO के Whatsaap चैनल से जुड़ने वाले लोगों की संख्या 2 लाख के पार हो चुकी है।  

क्यों बनाया WhatsApp चैनल?

EPFO के आधिकारिक WhatsApp चैनल के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि , कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना से जुड़ी जरूरी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, संगठन की नई पहल, महत्वपूर्ण तारीखों और कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए आयोजित शिविरों से संबंधित अपडेट भी यहां साझा किए जा सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं तक योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से पहुंचाना है, ताकि उन्हें हर छोटीबड़ी सूचना के लिए अलगअलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत न पड़े।

मोबाइल से ऐसे जॉइन करें चैनल

EPFO का चैनल फॉलो करने के लिए WhatsApp खोलें और अपडेटस सेक्शन में जाएं। इसके बाद चेनलस में जाकर एक्सपलोर विकल्प चुनें। सर्च बॉक्स में EPFO लिखें और संगठन का आधिकारिक चैनल पहचानकर फौलो पर क्लिक कर दें। चैनल से जुड़ने के बाद वहां प्रकाशित होने वाले अपडेट देखे जा सकते हैं…

1. अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें।

2. नीचे या ऊपर दिए गए Updates सेक्शन पर जाएं।

3. Channels के सामने दिए गए Explore विकल्प पर क्लिक करें।

4. सर्च बॉक्स में EPFO लिखकर खोजें।

5. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आधिकारिक और ब्लू टिक  वाले चैनल को पहचानें।

6. संगठन का ऑफिशियल चैनल पहचानें और Follow पर क्लिक कर दें।।

7. आप EPFO द्वारा साझा किए गए आधिकारिक WhatsApp चैनल लिंक पर क्लिक करके भी सीधे चैनल से जुड़ सकते हैं।

क्या WhatsApp से सीधे निकाल सकते हैं PF का पैसा?

EPFO के WhatsApp चैनल को लेकर कर्मचारियों को एक बात समझना जरूरी है। यह चैनल मुख्य रूप से जानकारी, घोषणाओं और जागरूकता से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए है। इसके जरिए सीधे पीएफ का पैसा निकालने, पेंशन के लिए आवेदन करने या बीमा क्लेम का निपटारा करने की सुविधा नहीं मिलती।

इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को EPFO के आधिकारिक पोर्टल, UMANG ऐप या संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की सहायता लेनी होगी। किसी भी वित्तीय प्रक्रिया को पूरा करने से पहले आधिकारिक माध्यम से जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY