IRCTC Current Booking Rules: आजकल ट्रेन से सफर करना बेहद सुविधाजनक लगता है। लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट का मिलना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए लोग पहले से टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन अगर तुरंत कहीं जाने का प्लान बना तो फिर लोगों को लगता है कि उन्हें अब ट्रेन की कंफर्म सीट नहीं मिलेगी। लेकिन भारतीय रेलवे नियम के मुताबिक ऐसा नहीं है, बल्कि पहला चार्ट बनने के बाद भी यात्री को कंफर्म टिकट मिल सकती है। आइए जानते हैं पहले चार्ट बनने के बाद भी कैसे मिलेगी कंफर्म टिकट?

इस तरह से पा सकते हैं कंफर्म टिकट
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से आमतौर पर कुछ घंटे पहले पहला चार्ट तैयार किया जाता है। इसके बाद भी यदि ट्रेन में कोई सीटें या बर्थ खाली रह जाती हैं, तो रेलवे उन्हें ‘करंट बुकिंग’ के माध्यम से यात्रियों के लिए उपलब्ध करा देता है
करंट बुकिंग के तहत केवल कन्फर्म सीटें ही बुक की जाती हैं, इसमें आरएसी या वेटिंग लिस्ट का टिकट मिलने का कोई चांस नही होता है।
जानिए Current Booking के नियम
IRCTC की Current Booking गाइडलाइंस के अनुसार, सुविधा ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद खाली बची सीटों को बुक करने के लिए होती है। इसके नियम कुछ इस तरह हैं
1. करंट बुकिंग में केवल कन्फर्म टिकट ही मिलता है, इसमें आरएसी या वेटिंग लिस्ट नहीं मिलती है।
2. यह सुविधा आमतौर पर पहला चार्ट बनने के बाद शुरू होती है और ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहती है।
3. करंट बुकिंग वाले PNR में बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अनुमति नहीं होती है।
4. एक बार टिकट बुक होने के बाद PNR में यात्री के नाम, उम्र या जेंडर में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
5. इसके तहत केवल ईटिकट या काउंटर से मिलने वाले टिकट बुक किए जा सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं बुक
आप इसे IRCTC Official Website या उसके ऐप के जरिए ऑनलाइन चेक करके अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें कि, ट्रेन का पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवाना होने के करीब 4 घंटे पहले बनाया जाता है, वहीं दूसरा चार्ट ट्रेन रवाना होने के 30 मिनट पहले तैयार किया जाता है।