रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार​ | IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत​ | दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi Traffic Diversion : दिल्ली में CJP प्रदर्शन का असर, 75 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, कई रास्तों पर डायवर्जन​

Delhi CJP Protest Traffic Diversion:  दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन का असर रेल और मेट्रो सेवाओं से लेकर सड़क यातायात तक देखने को मिल रहा है। दिल्ली में […]

Delhi CJP Protest Traffic Diversion:  दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन का असर रेल और मेट्रो सेवाओं से लेकर सड़क यातायात तक देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, जंतरमंतर और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने और यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जानने की सलाह दी है।

45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

Service Update Revised

Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 till 06:00 PM on 10th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates…

— Delhi Metro Rail Corporation October 9, 2026

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जारी जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। बंद किए गए स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाटआईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुरबाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि मेट्रो से सफर करने से पहले अपने स्टेशन की स्थिति की पुष्टि कर लें और जरूरत के मुताबिक यात्रा की योजना बनाएं।

75 ट्रेनें रद्द, मुंबई से आने वाली सेवाएं भी प्रभावित

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने और यहां से रवाना होने वाली करीब 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 40 और दिल्ली से चलने वाली करीब 35 ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, आने वाली ट्रेनों के रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण इन सेवाओं को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा, मुंबई से दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रलनई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रलहजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को पांच घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया है। वहीं, बांद्रा टर्मिनसहजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रलहजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों को रद्द किया गया है। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसहजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द किया है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

जंतरमंतर और कनॉट प्लेस के आसपास कड़ी सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए जंतरमंतर और कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तरों में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ जगहों पर बैरिकेड्स को आपस में जोड़कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की जानकारी दे रही है और कानूनव्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संयम और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पिछली बार के प्रदर्शन के दौरान सामने आई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी तरह के टकराव से बचने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। जरूरत के मुताबिक वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। प्रभावित हो सकने वाले प्रमुख स्थानों में शंकर रोड गोल चक्करवंदे मातरम टीपॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड शामिल हैं।

इसके अलावा भैरों रोडरिंग रोड टीपॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुम्बद गोल चक्कर, मदरसा टीपॉइंट, सम्राट होटल गोल चक्कर, सरदार पटेल मार्गपंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोडसैन मार्टिन मार्ग टीपॉइंट, अशोका रोडजंतर मंतर रोड गोल चक्कर और विंडसर पैलेस गोल चक्कर के आसपास भी यातायात प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

रेल भवन गोल चक्कर, जय सिंह रोडसंसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल, बाराखंभा रोड टीपॉइंट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर और संसद मार्ग के आसपास भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में निकलने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे जंतरमंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों से बचें। संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

स्कूलों में ऑनलाइन क्लास, परीक्षाएं भी प्रभावित

प्रदर्शन के चलते राजधानी के कुछ स्कूलों और कॉलेजों ने भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। कई संस्थानों ने शनिवार की कक्षाएं ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है, जबकि कुछ जगहों पर परीक्षाएं रद्द की गई हैं। कुछ स्कूलों ने पैरेंट्सटीचर्स मीटिंग का समय बदला है और अन्य गतिविधियों को भी स्थगित किया है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: दिल्ली में आज ट्रेन, मेट्रो और सड़क यातायात प्रभावित होने के कारण घर से निकलने से पहले संबंधित सेवा की ताजा जानकारी जरूर जांचें। खासकर रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस, जंतरमंतर और नई दिल्ली के आसपास जाने वाले लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY