गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

EPFO Rule Change: अब 55 साल से पहले भी निकाल सकेंगे PF का 90 प्रतिशत पैसा, बेरोजगार होने पर 12 नहीं सिर्फ 2 महीने करना होगा इंतजार​

EPFO Rule Change: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने PF से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब 55 साल की उम्र से पहले रिटायर होने या नौकरी छोड़ने की स्थिति में कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे। 75% की जगह 90 प्रतिशत पैसा EPFO ने […]

EPFO Rule Change: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने PF से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब 55 साल की उम्र से पहले रिटायर होने या नौकरी छोड़ने की स्थिति में कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे।

75% की जगह 90 प्रतिशत पैसा

EPFO ने PF अकाउंट में कम से कम 25% रकम रखने की शर्त को घटाकर 10% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यानी पहले कर्मचारी खाते में जमा रकम का अधिकतम 75% निकाल सकते थे, लेकिन अब तय शर्तों के साथ 90% तक निकासी कर सकेंगे। इसका मतलब ये नहीं है कि हर कर्मचारी किसी भी वजह से 90% पैसा निकाल सकता है। इसके लिए पात्रता, निकासी की सीमा और दूसरे नियम लागू रहेंगे।

बेरोजगारी पर अब 2 महीने में निकाल सकेंगे पैसा

EPFO ने बेरोजगारी की स्थिति में PF निकालने के लिए इंतजार का समय भी कम कर दिया है। EPF Scheme 2026 के बदले नियमों के तहत जरूरी समय की सीमा 12 महीने से घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दी गई है। इससे नौकरी छूटने के बाद कर्मचारियों को अपने PF का पैसा निकालने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

रिटायरमेंट के बाद किस्तों में मिलेगा PF का पैसा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत रिटायर होने वाले कर्मचारी अपने पीएफ का पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय किस्तों में ले सकेंगे। इससे PF में जमा रकम को नियमित कमाई के साधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। किस्तों में पैसा मिलने के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर नॉमिनी बची हुई रकम निकाल सकेंगे या पहले से तय किस्तों के भुगतान को जारी रख सकेंगे।

इन जरूरतों के लिए भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

मेडिकल खर्च खुद या परिवार के इलाज के लिए

बच्चों की पढ़ाई शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए

शादी अपनी या परिवार के सदस्यों की शादी के लिए

घर खरीदना घर या जमीन खरीदने और घर बनाने के लिए

होम लोन सेटलमेंट होम लोन चुकाने के लिए

घर की मरम्मत मौजूदा घर के रेनोवेशन के लिए

ये खबर भी पढ़ें: 

इन सभी कामों के लिए निकासी की अलगअलग शर्तें और सीमाएं तय हैं। इसलिए PF से मिलने वाली रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि कर्मचारी किस जरूरत के लिए पैसा निकाल रहा है और वो संबंधित नियमों के तहत पात्र है या नहीं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY