गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हार्दिक पंड्या के जाते ही मुंबई चमकी इस भारतीय खिलाड़ी की किस्मत, मुंबई इंडियंस ने बनाया अपना नया कप्तान​

Rohit Sharma: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुई ट्रेड डील के तहत हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की […]

Rohit Sharma: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुई ट्रेड डील के तहत हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं। हार्दिक के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी?

कप्तानी की दौड़ में दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा शामिल हैं। हालांकि, अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए रोहित शर्मा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

Rohit Sharma हो सकते हैं Mumbai Indians के कप्तान

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। आईपीएल 2024 से पहले उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस फैसले से मुंबई के प्रशंसक काफी नाराज हुए थे।

अब हार्दिक के टीम से जाने के बाद रोहित की कप्तानी में वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। टीम के नए मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के साथ भी रोहित का पुराना तालमेल रहा है। दोनों लंबे समय तक मुंबई के लिए एक साथ खेल चुके हैं।

तिलक वर्मा भी हैं दावेदार

कप्तानी के दूसरे प्रमुख दावेदार तिलक वर्मा हैं। 24 वर्षीय तिलक भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। वह घरेलू और इंडिया ए स्तर पर भी कप्तानी का अनुभव हासिल कर चुके हैं।

तिलक को मुंबई इंडियंस भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार कर सकती है। ऐसे में उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना भी चर्चा में है।

फिलहाल मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी अनुभव पर भरोसा जताती है या युवा नेतृत्व को मौका देती है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY