बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Crime News: 6 लाख की सुपारी, शूटर और खाकी वाला प्रेमी… पत्नी का खूनी प्लान बेनकाब, बाल-बाल बची पति की जान​

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में अनुराग शुक्ला पर हुई जानलेवा फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह वारदात किसी रंजिश में नहीं, बल्कि पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बनने पर अंजाम दिया गया था. इस वारदात की साजिश खुद अनुराग की पत्नी आशी मिश्रा ने ही अपने […]

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में अनुराग शुक्ला पर हुई जानलेवा फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह वारदात किसी रंजिश में नहीं, बल्कि पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बनने पर अंजाम दिया गया था. इस वारदात की साजिश खुद अनुराग की पत्नी आशी मिश्रा ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी. दोनों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 6 लाख रुपये में शूटर हॉयर किए थे.

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक आशी मिश्रा का बॉयफ्रेंड नितिन राणा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है. डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम और अलीगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल एक आरोपी मनोज राजपूत अभी फरार है. उसकी तलाश कराई जा रही है.

20 दिन पहले हुई थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक अनुराग शुक्ला पर 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे अलीगंज थाना क्षेत्र में पुरनिया चौराहे के पास गोली चलाई गई थी. गनीमत रही कि गोली अनुराग के दाहिने हाथ में लगी और वह जिंदा बच गए. उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पहला शक अनुराग की पत्नी आशी पर ही हुआ. वहीं जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

चार साल से चल रहा था प्यार

पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल नितिन राणा और आशी के बीच साल 2022 से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों पहली बार लखनऊ के निरालानगर स्थित मां पब्लिक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मिले थे. इसी बीच साल 2025 में आशी मिश्रा की शादी अनुराग शुक्ला से हो गई. बावजूद इसके दोनों मिलते रहे. पुलिस के मुताबिक, नितिन ने आशी को अपने नाम से एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था. शादी के बाद आशी ने नितिन के साथ मिलकर अनुराग को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

दो दिन रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

वारदात के लिए नितिन ने ही शूटर्स मयंक वशिष्ठ उर्फ लाला, शुभम शर्मा और अन्य को हॉयर किया. इसके बाद दो दिन तक रेकी के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. वहीं अनुराग की पत्नी को लखनऊ से अरेस्ट किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY