रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

EPFO Alert ECR Deadline : EPFO ने जारी किया अलर्ट! तय समय तक जमा करना होगा PF, नहीं तो लगेगा जुर्माना​

EPFO Alert ECR Deadline : अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी भी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए है।  जॉब करने वाले कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने PF के लिए एक फिक्स अमाउंट काटी जाती है। यह पैसा कर्मचारी के EPF खाते में जमा होता है, जो […]

EPFO Alert ECR Deadline : अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी भी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए है।  जॉब करने वाले कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने PF के लिए एक फिक्स अमाउंट काटी जाती है। यह पैसा कर्मचारी के EPF खाते में जमा होता है, जो भविष्य के लिए बचत का काम करता है। हालांकि, सिर्फ सैलरी से PF कटना ही काफी नहीं है। कंपनी या नियोक्ता को तय समयसीमा के भीतर यह रकम EPFO के पास जमा भी करनी होती है। इसी को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों और employers को अलर्ट जारी किया है।

EPFO ने अक्टूबर 2026 के वेतन महीने के लिए Electronic ChallancumReturn दाखिल करने और PF राशि जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की है। यानी कंपनियों के पास अब सिर्फ कल तक का समय बचा है। अगर तय समय पर काम पूरा नहीं किया गया तो कंपनियों को ब्याज और पेनल्टी देना पड़ सकता है।

 

EPFO ने कंपनियों को क्यों किया अलर्ट?

EPFO ने 12 नवंबर को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कंपनियों और नियोक्ताओं को अक्टूबर 2026 के वेतन महीने का ECR और PF राशि जमा करने के लिए अलर्ट जारी किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित कंपनियों को 15 नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Dear Employers,
Please file the ECR and remit contributions for the October 2026 wage month by 15 November 2026.
Ensure timely compliance. Secure your employees’ future!#EPFO #ECR #HumHainNa pic.twitter.com/0e4Uo0W3K2

— EPFO November 13, 2026

 
यह नियम उन सभी कंपनियों और संस्थानों पर लागू होता है, जो EPF के दायरे में आते हैं। ऐसे में नियोक्ताओं को कर्मचारियों की सैलरी, UAN और PF योगदान से जुड़ी जानकारी की जांच करके समय पर भुगतान करना होगा।

आखिर क्या है ECR?

ECR का  पूरा नाम इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड है।  EPFO में यह नियोक्ताओं द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि अंशदान की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए EPFO पोर्टल पर सबमिट किया जाने वाला विवरण है। इसमें किसी विशेष महीने के लिए सभी कर्मचारियों के पीएफ , पेंशन और बीमा से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है।  

कितना लगेगा जुर्माना?

ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, हर महीने की 31 अक्टूबर तारीख तक ECR फाइल करना और पीएफ राशि जमा करना अनिवार्य होता है। इस समयसीमा का पालन न करने पर नियोक्ताओं को ब्याज और हर्जाने का भुगतान करना पड़ता है। 

1. PF जमा करने में देरी पर 12% प्रति वर्ष की दर से ब्याज लगाया जाता है। 

2 .PF अधिनियम, 1952 की धारा 14B के तहत देरी की अवधि के आधार पर 25% तक का हर्जाना लगाया जा सकता है।

3. हालिया नियमों के अनुसार, देरी के हर्जाने को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है

  • 2 महीने तक की देरी होने पर केवल 0.25% प्रति माह
  • 2 से 4 महीने की देरी होने पर केवल 0.50% प्रति माह
  • 4 महीने से अधिक की देरी होने पर केवल 1% प्रति माह

कैसे फाइल करें ECR?

ईपीएफओ पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक चालानसहरिटर्न फाइल करने के पूरी प्रोसेस जानिए

1.  सबसे पहले EPFO यूनिफाइड पोर्टल पर जाएं।

2. अपने Establishment ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

3. होमपेज पर ऊपर दिए गए ‘Payment’ टैब पर क्लिक करें।

4.  इसके बाद ‘ECR/Return Filing’ या ‘Return Filing’ विकल्प चुनें

5. नए इंटरफेस या रिटर्न फाइलिंग होमपेज पर जाएं।

6.उस महीने का चयन करें जिसके लिए आप ईसीआर फाइल करना चाहते हैं और सर्च पर क्लिक करें।

7. ‘Choose File’ पर क्लिक करें और अपनी तैयार की गई TXT फॉर्मेट की ईसीआर फाइल चुनें।

8. रिटर्न का प्रकार और अंशदान दर चुनें और फाइल अपलोड करें।

9. फाइल अपलोड होने के बाद सिस्टम उसकी जांच करेगा। सत्यापन सफल होने पर हरी पट्टी का संदेश दिखाई देगा। इसके बाद Verify बटन पर क्लिक करें।

10. सत्यापन के बाद TRRN और चालान जनरेट हो जाएगा।

11. फिर नेटबैंकिंग के जरिए भुगतान करें।

कैसे चेक करें कि कंपनी ने PF जमा किया या नहीं?

कई बार कर्मचारियों की सैलरी स्लिप में PF कटने की जानकारी दिखाई देती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी ने यह पैसा EPFO के पास भी जमा कर दिया है। ऐसे में कर्मचारी खुद अपने PF खाते की जानकारी चेक कर सकते हैं।

इसके लिए EPFO की मेंबर ईपासबुक सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां कर्मचारी अपने खाते में जमा कुल PF बैलेंस के साथ हर महीने किए गए योगदान की जानकारी भी देख सकते हैं।

अगर किसी महीने की सैलरी से PF कटने के बावजूद ईपासबुक में योगदान जमा नहीं दिखता है, तो कर्मचारी अपनी कंपनी के HR या संबंधित विभाग से इसकी जानकारी मांग सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY