गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Traffic Challan New Rules: ट्रैफिक चालान को लेकर बदले नियम! अब मौके पर ही भरें चालान, जानें नया डिजिटल सिस्टम​ | KBC में अमिताभ बच्चन ने अपने गांव के लोगों से मांगी माफी, क्या था वो 20 साल पुराना वादा?​ | Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction : पुराने विवाद के बीच नाना के निधन पर तनुश्री का रिएक्शन, बोलीं- ‘क्या अजीब दिन है…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Digvijaya Singh Wife Amrita Rai: पत्नि अमृता राय ने दिग्विजय सिंह से क्यों कहा, संभल जाइए परिचय में कुछ भी बोल सकती हूं​

Digvijaya Singh Wife Amrita Rai: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर दशहरे से महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।  इसके पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पत्नी अमृता राय से अपना परिचय देने को कहा। इस दौरान अमृता राय ने कुछ ऐसा […]

Digvijaya Singh Wife Amrita Rai: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर दशहरे से महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।

 इसके पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पत्नी अमृता राय से अपना परिचय देने को कहा। इस दौरान अमृता राय ने कुछ ऐसा कहा कि वहां का माहौल थोड़ा मजाक मस्ती वाला हो गया। इसी बीच पत्नी अमृता राय ने दिग्विजय से ऐसा क्यों कहा कि संभल जाइए परिचय में कुछ भी बोल सकती हूं। 

हालांकि इस मजाक मस्ती के बीच बाद में उन्होंने बीजेपी और पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और उनके अलावा पीएम नहीं बनेगा। 

सतपुड़ा के समान अड़िग और नर्मदा के समान निश्छल 

पत्नी ने कहा कि अगर मैं परिचय दूंगी तो कुछ भी बोल सकती हूं। फिर भी मैंने ये रिस्क उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले सालों का अनुभव शेयर कर सकती हूं आपके साथ। कि मैं दिग्विजय सिंह को एक व्यक्ति के रूप में कैसा पाती हूं। एक व्यक्ति के रूप में दिग्विजय सिंह एक सतपुड़ा के समान हैं। विशाल, लंबे अडिग रहने वाले पर्वत श्रृंखला है। लेकिन आचार व्यवहार में नर्मदा जल के समान हैं। जिन्हें कहीं भी मोड़ा जा सकता है। 

गौरतलब है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 20  अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होने वाली  ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के रूट का ऐलान किया है। यह यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और अयोध्या तक जाएगी। दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की है।

उज्जैन से अयोध्या तक 930 KM की यात्रा

दिग्विजय सिंह के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से की जाएगी। इसके बाद वे पैदल अयोध्या की ओर रवाना होंगे। उज्जैन से अयोध्या तक इस यात्रा की कुल दूरी करीब 930 किलोमीटर बताई गई है।

‘धर्म के नाम पर लूट के खिलाफ होगी यात्रा’

दिग्विजय सिंह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह यात्रा धर्म के नाम पर होने वाली कथित लूट के खिलाफ निकाली जाएगी। उन्होंने इसे पूरी तरह गैर राजनीतिक यात्रा बताया है।

अलगअलग विचारधाराओं से जुड़े लोग आमंत्रित

उनका कहना है कि यात्रा में किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा तक सीमित रहने के बजाय सभी वर्गों और अलगअलग विचारधाराओं से जुड़े लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर लोगों से संवाद

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर लोगों से संवाद करना है। यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY