Nana Patekar Tanushree Dutta Reaction : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, उन्हें नाना के निधन की खबर मिली है, लेकिन फिलहाल वह अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं। वह लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं।

तनुश्री ने कहा कि उनका आज का दिन पहले से ही एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए तय था। ऐसे में नाना के निधन की खबर आने के बाद उनके लिए यह स्थिति थोड़ी असहज हो गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया उनसे इस बारे में सवाल कर सकता है और वह सोचसमझकर अपनी प्रतिक्रिया देंगी।
‘आज मेरा वर्क डे है’
This is Pathetic 😤😠#TanushreeDutta says she’s heard about #NanaPatekar‘s demise and is worried that her event might get affect by this. “Evil Dead.Such an odd day. I have an important event today and now this. Media will be asking questions and I’ll give my reaction to all of… pic.twitter.com/Q39UW63R04
— $@M October 8, 2026
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में तनुश्री ने कहा कि उन्होंने नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनी है। उन्होंने कहा, आज मेरा वर्क डे है। मैं लखनऊ में एक इवेंट के लिए जा रही हूं और अभी अपना ध्यान उसी पर रखना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए काफी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और जिस दिन के लिए उन्होंने पहले से कई काम प्लान किए थे, उसी दिन यह खबर सामने आ गई।
तनुश्री ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति पर किस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह अपनी प्रतिक्रिया बाद में देंगी।
मीडिया के सवालों को लेकर भी किया जिक्र
तनुश्री ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आने और अपने कार्यक्रम से जुड़ा कंटेंट शेयर करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब उन्हें डर है कि नाना पाटेकर के निधन की खबर और उनसे जुड़ा पुराना विवाद ही चर्चा का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया उनसे इस बारे में सवाल करेगा और वह तब अपनी बात रखेंगी, जब वह तय कर लेंगी कि इस पूरे मामले पर उन्हें किस तरह प्रतिक्रिया देनी है।
ये भी पढ़ें:
2018 में नाना पर लगाए थे आरोप
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का नाम साल 2018 में एक बड़े विवाद के दौरान सामने आया था। तनुश्री ने 2009 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनके आरोपों के बाद यह मामला भारत में #MeToo आंदोलन की प्रमुख चर्चाओं में शामिल हुआ था।
नाना पाटेकर ने उस समय तनुश्री के आरोपों से इनकार किया था और उन्हें गलत बताया था। इस विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उत्पीड़न को लेकर देशभर में बहस तेज हुई थी। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री की प्रतिक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने ताजा वीडियो में नाना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें: