गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कपास से कारीगरी तक भारत की नई पहचान​ | CNG Filling Time: दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक जल्दी क्यों फुल होता है? जानें CNG भरवाने का कौन-सा समय बेहतर​ | हर निवाले को 32 बार चबाना क्यों माना जाता है फायदेमंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Traffic Challan New Rules: ट्रैफिक चालान को लेकर बदले नियम! अब मौके पर ही भरें चालान, जानें नया डिजिटल सिस्टम​

Traffic Challan New Rules: ट्रैफिक चालान को लेकर नियम में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ट्रैफिक चालान के नए नियमों के तहत अब मौके पर ही डिजिटल माध्यम से जुर्माना भरना बेहद आसान और अनिवार्य हो गया है। फिलहाल यह नियम हिमाचल प्रदेश में लागू […]

Traffic Challan New Rules: ट्रैफिक चालान को लेकर नियम में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ट्रैफिक चालान के नए नियमों के तहत अब मौके पर ही डिजिटल माध्यम से जुर्माना भरना बेहद आसान और अनिवार्य हो गया है। फिलहाल यह नियम हिमाचल प्रदेश में लागू किया गया है। 

चालान भुगतान के नए नियम

हिमाचल सरकार की ओर ट्रैफिक चालान भरने के नए नियम लागू किए गए हैं। आइए जानें..

1. हिमाचल प्रदेश और अन्य कई राज्यों में ट्रैफिक पुलिस को आधुनिक ईचालान मशीनें और क्यूआर कोड दिए गए हैं, जिससे मौके पर ही जुर्माना भरा जा सकता है।

2. वाहन चालक गूगल पे , फोनपे , पेटीएम , या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए तुरंत भुगतान कर सकते हैं।

 ‘चालान 2 पे’ व्यावस्था

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  ‘चालान 2 पे’ डिजिटल पहल की शुरुआत की है। सरकार ने ट्रैफिक चालान भरने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की।  

1. वाहन चालकों को अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि भरने के लिए कोर्ट या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि मौके पर ही चालान का भुगतान हो सकेगा। 

2. इस नियम के लागू करने का उद्देश्य चालान के पेमेंट को कैशलेस, आसान और पारदर्शी बनाना है।   
 
3. हर ट्रांजेक्शन का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और चालान की राशि सीधे राज्य के सरकारी कोष में जमा होगी।

HRTC को मिलेंगी 1,500 नई इलेक्ट्रिक बसें

चलाना पेमेंट के नए नियम लागू करने के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक बनाने को लेकर भी अहम फैसला किया है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 

“आने वाले समय में राज्य सरकार एचआरटीसी को 1500 नई ईबसें उपलब्ध करवाएगी। इन बसों की न्यूनतम रेंज 350 किलोमीटर होगी और इन्हें हिमाचल के पहाड़ी तथा कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप लिया जाएगा। एचआरटीसी को अब तक 297 ईबसें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। निगम को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।इसके अलावा सरकार 100 ग्रीन हाइड्रोजन बसें और 100 सुपर डीलक्स बसें खरीदने की तैयारी में है।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY