सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Pravesh Verma Slap Case: थप्पड़ कांड पर मंत्री प्रवेश वर्मा का पूर्व सीएम केजरीवाल पर पलटवार, कहा- मुझसे भिड़ने वाला Gen-Z युवा नहीं, AAP का गुंडा था​

Pravesh Verma Slap Case: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की जांच के दौरान हुए थप्पड़ कांड पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति ‘जेनजी’ का युवा नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी का ‘गुंडा’ था। Delhi की राजनीति में Arvind […]

Pravesh Verma Slap Case: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की जांच के दौरान हुए थप्पड़ कांड पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति ‘जेनजी’ का युवा नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी का ‘गुंडा’ था।

Delhi की राजनीति में Arvind Kejriwal बनाम Parvesh Verma, Gen Z का दिल जीतने पर छिड़ा तीखा विवाद !#DelhiPolitics #AAP #BJP #ArvindKejriwal #ParveshVerma@ArvindKejriwal pic.twitter.com/nQPZ1enXZC

— Bansal News Official September 28, 2026

‘शिकायत का समाधान करने मौके पर पहुंचा था’

मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक्स पर वीडियो जारी करके कहा कि वे आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। उनका कहना है कि वे दिल्ली सरकार की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी देने और शिकायत का समाधान करने के लिए वहां गए थे। शायद दिल्ली में यह पहली बार हुआ है कि किसी विपक्षी विधायक की शिकायत मिलने पर कोई मंत्री खुद मौके पर पहुंचा और वहां समस्या का समाधान करने की कोशिश की।

अरविंद केजरीवाल पर ड्रामा करने का आरोप

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल मैदान में उतर आए हैं। केजरीवाल के लिए झूठी कसमें खाना, मतदान के दिन बुजुर्ग मातापिता को व्हीलचेयर पर बैठाकर भावनात्मक कार्ड खेलना, शीशमहल में महिला सांसद के साथ मारपीट करना और दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ मारपीट करना आदत बन गई थी। अब ‘Gen Z’ का सहारा लिया जा रहा है।

‘मेरे सामने आया व्यक्ति GenZ नहीं, आपका गुंडा था’

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल जी, कल मेरे दौरे के दौरान जो व्यक्ति मेरे सामने आया था, वह GenZ नहीं था, आपका गुंडा था। आपका विधायक कई गुंडों के साथ वहां पहुंचा था। मैं संबंधित व्यक्ति को यह समझाने गया था कि दिल्ली सरकार किस तरह का काम कर रही है। अगर किसी को कोई शिकायत थी तो वह उसे सुनने और उसका समाधान करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY