Delhi Dussehra Cockroach: दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। श्री केशव रामलीला समिति की इस योजना पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करके आयोजकों को फ्री पब्लिसिटी के लिए थैंक्स कहा। वहीं की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने इस पूरे मामले को तमाशा बताया।

दिल्ली में इस बार अनोखा पुतला दहन! श्री केशव रामलीला कमेटी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन करेगी।#Delhi #Dussehra #Ramlila #CockroachEffigy #DelhiNews pic.twitter.com/LSbh0uV91F
— Bansal News Official October 20, 2026
दिपके बोले मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने मंगलवार को इस मामले पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और फ्री पब्लिसिटी के लिए थैंक्स कहा। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से जुड़े इस मामले पर दिपके के बयान के बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया।
कॉकरोच का पुतला जलाने की क्या है वजह ?
पीतमपुरा में रामलीला आयोजित करने वाली श्री केशव रामलीला समिति का कहना है कि कॉकरोच का पुतला गंदगी और मैल का प्रतीक होगा। इसके जरिए स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान के तहत लोगों को साफसफाई का संदेश दिया जाएगा।
बीजेपी विधायक ने क्या कहा
समिति के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने कहा कि इस फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। इसका मकसद बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
CJP के प्रदर्शनों के बीच आया फैसला
ये मामला ऐसे समय सामने आया है, जब CJP राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रही है। संगठन ने शुरुआत में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में भी संगठन शामिल हुआ।
ये खबर भी पढ़ें:
सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल
कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना पर सोशल मीडिया पर अलगअलग रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोगों ने धार्मिक आयोजन में इस तरह के पुतले को शामिल करने पर सवाल उठाए हैं। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को त्योहार के पारंपरिक महत्व के साथ मिलाया जा रहा है। वहीं कई लोगों ने इस फैसले का समर्थन भी किया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें