Viral

रोजाना 3 अंडे खाने से क्या होता है? डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए इसके कमाल के फायदे

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, ये कहावत तो आपने खूब सुनी होगी और ये सच भी है। अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में लोग अंडा खाने से परहेज करते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि गर्मी के मौसम में अंडा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन डॉक्टर शुभम वत्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि रोजाना 3 अंडे खाना सेहत के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। रोजाना तीन अंडे खाना आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। डॉ. शुभम वत्स के अनुसार, अंडा ‘मल्टीविटामिन’ है, जो शरीर को वे तमाम जरूरी पोषक तत्व देता है। उन्होंने ये भी बताया कि रोजाना 3 अंडे खाकर उन्होंने 36 किलो वजन घटाया था। ऐसे में चलिए जानते हैं रोजाना 3 अंडे खाने से क्या होता है।

रोजाना 3 अंडे खाने से क्या होता है? डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए इसके कमाल के फायदे
रोजाना 3 अंडे खाने से क्या होता है? डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए इसके कमाल के फायदे

क्या कहते हैं डॉक्टर शुभम वत्स
रोजाना तीन अंडे खाने से आपकी सेहत में कमाल के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे आपको मांसपेशियों की मरम्मत और बेहतर चयापचय के लिए 18 ग्राम संपूर्ण प्रोटीन मिलता है। अंडे की जर्दी में मौजूद कोलीन लिवर की विषाक्त पदार्थों को निकालने और फैट्स को तोड़ने में मदद करता है। नियमित सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और एलडीएल सुरक्षित रहता है। साथ ही, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और चेहरे पर रिंकल्स आने से भी रोकते हैं। डॉक्टर शुभम का कहना है कि आप बस 30 दिनों तक ऐसा करके देखें और आपको फर्क देखने को मिलेगा।

अंडा खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
याददाश्त में सुधार
अंडे की जर्दी में कोलीन नामक एक पोषक तत्व पाया जाता है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने और याददाश्त तेज करने में मदद करता है। कोलीन की कमी से एकाग्रता में कमी आ सकती है, जिसे 3 अंडे रोजाना पूरा कर सकते हैं।

वजन प्रबंधन
अंडे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप फालतू खाने से बचते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply