Entertainment

क्या आमिर खान सच में अशनीर ग्रोवर की बायोपिक कर रहे हैं? भांजे इमरान खान ने सच्चाई बता दी

Aamir Khan And Ashneer Grover: ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस नहीं की है. उनकी ये फिल्म पिछले साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उसके बाद से तमाम फैंस को उनकी अगली पिक्चर का इंतजार है. इसी बीच ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि आमिर एक बायोपिक करने जा रहे हैं. वो बायोपिक होगी भारत पे के फाउंडर और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की. हालांकि, ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ था. पर आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने इसकी सच्चाई बताई है.

क्या आमिर खान सच में अशनीर ग्रोवर की बायोपिक कर रहे हैं? भांजे इमरान खान ने सच्चाई बता दी
क्या आमिर खान सच में अशनीर ग्रोवर की बायोपिक कर रहे हैं? भांजे इमरान खान ने सच्चाई बता दी

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टार्टअप की दुनिया में अशनीर का जो रोल है, उनकी जो कहानी है, वो आमिर को काफी पसंद आई है और उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर दी है. उनके साथ श्रद्धा कपूर भी फिल्म में दिखेंगी. ये भी कहा गया था कि अभी ये पिक्चर प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. पर अब इमरान ने बताया है कि ऐसा नहीं है. आमिर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक नहीं कर रहे हैं. इमरान से हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में जब इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, “मैंने तो इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना तक नहीं है. यह सच नहीं है.”

आमिर-इमरान की अच्छी बॉन्डिंग

अपने मामा के साथ इमरान की काफी अच्छी बॉन्डिंग है. ऐसे में अगर आमिर कोई फिल्म कर रहे होते तो इमरान को जरूर पता होता. ऐसे में इमरान की बात से लगभग क्लियर हो जाता है कि जो बातें चल रही थीं कि आमिर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करने वाले हैं, वो महज एक अफवाह है. फिलहाल आमिर अपनी प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं.

‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट

‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि आमिर इसमें कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है. आमिर इस फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply