रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Triple Murder Case : ऋषभ की बहन दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी​ | Jhansi Rat Cruelty Case: झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का आरोप! चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए कितनी हो सकती है सजा​ | नीतीश मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव… PM मोदी के गढ़ में निशांत कुमार का ऐलान, क्या UP में बढ़ेगा NDA का कुनबा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Cyclone Arnab: अर्नब तूफान का असर शुरू, चेन्नई में सड़क से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें, आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट​

: चक्रवाती तूफान का असर अब दिखने लगा है। चेन्नई में तटीय सड़कों से ऊंची समुद्री लहरें टकराईं। तूफान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में भी प्रशासन सतर्क है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रेलवे ने […]

: चक्रवाती तूफान का असर अब दिखने लगा है। चेन्नई में तटीय सड़कों से ऊंची समुद्री लहरें टकराईं। तूफान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में भी प्रशासन सतर्क है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की हैं, जबकि विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

अर्नब तूफान का असर: चेन्नई में समुद्र की तेज लहरें सड़क तक पहुंचीं, रिहायशी इलाकों में भरा पानी

चेन्नई के एन्नोर स्थित भरतियार नगर तट पर तेज लहरें सुरक्षा दीवार और तटीय चट्टानों को पार कर सड़क तक पहुंच गईं। इससे एन्नोर एक्सप्रेस रोड और आसपास के रिहायशी इलाकों में पानी भर गया।… pic.twitter.com/Hj46xRSzWx

— Bansal News Official October 27, 2026

विशाखापत्तनम के पास लैंडफॉल की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात अर्नब के बुधवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच विशाखापत्तनम के पास तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तैयारियां तेज

चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों राज्यों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

पश्चिम बंगाल में भी बारिश

अर्नब चक्रवात के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और कोलकाता के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: 

विमान सेवाओं पर असर, मंत्रालय ने की समीक्षा

चक्रवात अर्नब के खतरे को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा को लेकर बैठक की। मौसम विभाग के इनपुट के आधार पर संभावित असर की समीक्षा की गई। तूफान के दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में विमान सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY