Cyclone Arnab Satellite Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चक्रवाती तूफान अरनब की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर जारी की है।

यह तस्वीर उस समय की है, जब तूफान बंगाल की खाड़ी से भारत के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा था। 2026 के उत्तर हिंद महासागर चक्रवात सीजन का पहला नामित तूफान अरनब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों से टकराया।
Arnab, the first named storm of the 2026 North Indian Ocean cyclone season, made landfall in India early on Oct. 28, 2026, causing extensive damage.
The NOAA20 satellite captured this image of the storm prior to landfall on Oct. 27 at 1:42 a.m. local time. pic.twitter.com/4wzah0brkZ
— NASA Earth October 29, 2026
NOAA20 सैटेलाइट ने कैद की तूफान की तस्वीर
नासा के अनुसार, NOAA20 उपग्रह पर लगे VIIRS उपकरण ने 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 1:42 बजे चक्रवात की तस्वीर ली थी।
उस समय तूफान समुद्र के ऊपर मौजूद था और भारतीय तट की ओर बढ़ रहा था।
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, तस्वीर लिए जाने के दौरान तूफान की निरंतर हवा की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
सैटेलाइट तस्वीर में चक्रवात के विशाल बादलों का घुमावदार स्वरूप दिखाई देता है।
28 अक्टूबर को भारतीय तट से टकराया अरनब
चक्रवाती तूफान अरनब 25 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ था। इसके बाद यह लगातार मजबूत होता गया और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश एवं यनम के तटीय क्षेत्रों से टकराया।
तट से टकराते समय हवा की रफ्तार लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विभाग ने इसे अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा।
तेज हवाओं और बारिश से भारी नुकसान
अरनब के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश, जलभराव और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।
कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मकानों, कृषि भूमि और सड़क नेटवर्क को भी नुकसान पहुंचा।
तूफान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। परिवहन और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
नासा ने 29 अक्टूबर को जारी की तस्वीर
नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने 29 अक्टूबर 2026 को अपनी वेबसाइट पर अरनब की सैटेलाइट तस्वीर प्रकाशित की। इसमें तूफान की संरचना और उसकी तीव्रता को देखा जा सकता है।