Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Brahmastra 2 पर कब काम शुरू करेंगे रणबीर कपूर? रामायण के प्रोड्यूसर ने खोला राज

रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट साल 2022 में आया था. फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े कलाकार नज़र आए थे. पहले पार्ट के बाद से ही फैंस इसके पार्ट 2 का इंतज़ार कर रहे थे. पर कोई इस बारे में कुछ बोल नहीं नहीं रहा था. अब फाइनल फिल्म पर बड़ी अपडेट सामने आ गई है. रणबीर की अगली फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले पार्ट पर बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि आखिर फिल्म के अगले पार्ट पर काम शुरू कब होगा.

Brahmastra 2 पर कब काम शुरू करेंगे रणबीर कपूर? रामायण के प्रोड्यूसर ने खोला राज
Brahmastra 2 पर कब काम शुरू करेंगे रणबीर कपूर? रामायण के प्रोड्यूसर ने खोला राज

प्रोड्यूसर ने सिनेमाकॉन 2026 में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने रणबीर की ब्रह्मास्त्र के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जब रणबीर कपूर ‘रामायण’ पर काम खत्म कर लेंगे तो वो ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम शुरू करेंगे. इस अपडेट से ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट का इंतज़ार कर रहे तमाम फैंस को काफी सुकून मिला होगा.

पहले पार्ट के बाद से सीक्वल का इंतज़ार

ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट का अंत मेकर्स ने ऐसी जगह किया था, जहां से दूसरे पार्ट को लेकर बेताबी बढ़ना लाजिमी था. सभी देव और अमृता की कहानी जानने के लिए सालों से बेताब हैं. पर अब लगता है कि फिल्म का इंतज़ार खत्म होने वाला है. फाइनली इस पर काम शुरू होने जानकारी दे दी गई है.

अयान मुखर्जी ने किया निर्देशन

ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट को करीब 350-410 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया था. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था. रणबीर, आलिया और अमिताभ के अलावा फिल्म में मौनी रॉय भी दिखाई दी थीं, जिन्होंने निगेटिव रोल निभाया है. इसमें नागार्जुन और शाहरुख खान का कैमियो भी था. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन, प्राइम फोकस, स्टारलाइट पिक्चर्स और मैजिग वैंड फिल्म्स ने इसे मिलकर प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने दुनियाभर में 431 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं भारत में इसकी कमाई 315 करोड़ रही थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply