शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Donald Trump Announce: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा चुनावी ऐलान, बोले- हर नागरिक को देंगे 4.2 लाख रुपए​ | UP Home Guard Result: यूपी होमगार्ड भर्ती में 41,424 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, ऐसे देखें लिस्ट​ | छोटे शहरों में खुल रहे गोल्ड स्टोर, मेट्रो सिटीज में स्पेस की कमी बनी बड़ी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Home Guard Result: यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 अभ्यर्थियों का चयन​

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इस भर्ती के लिए बोर्ड को कुल 25,32,196 ऑनलाइन आवेदन मिले थे, जिसके बाद राज्य के 74 जिलों में 25, 26 और […]

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इस भर्ती के लिए बोर्ड को कुल 25,32,196 ऑनलाइन आवेदन मिले थे, जिसके बाद राज्य के 74 जिलों में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा के बाद 1,07,221 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था.

लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर होमगार्ड भर्ती2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है. जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अपना फाइनल रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर चेक कर सकते हैं.

15 साल बाद हुई होमगार्ड की भर्ती

यूपी में कई सालों के बाद होमगार्ड के लिए ये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. इससे पहले साल 2011 में होमगार्ड की भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी. तब प्रदेश में मायावती की सरकार थी. इसके बाद से प्रदेश में होमगार्ड की कोई भी भर्ती नहीं निकली थी. हालांकि 2018 में बीजेपी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लग गए थे, जिसकी वजह से भर्ती को रद्द कर दिया था. इस मामले में तब से जिला कमांडेंट को सस्पेंड भी किया गया था.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY