सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
पत्नी की हत्या के बाद 10 साल काटी जेल, लौटा तो छोटे भाई की बीवी का किया कत्ल… खुद भी चुनी मौत​ | ‘प्रोपेगैंडा’ कहने वालों के मुंह पर ₹1,000 करोड़ का तमाचा है ‘धुरंधर’ की सफलता: अनुपम खेर का आलोचकों पर तीखा हमला​ | मुरादाबाद में किसानों ने आखिर क्यों छोड़ दी धान की खेती? ‘कमल’ उगाकर कमा रहे लाखों रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इंग्लैंड के खिलाफ क्यों मिली भारत को हार? ईशान किशन ने बताई श्रेयस और गंभीर की 2 गलतियां​

Ishan Kishan: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल मैनचेस्टर में खेला गया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा […]

Ishan Kishan: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल मैनचेस्टर में खेला गया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा , ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की बदौलत 190 रन बनाए थे.

हालांकि इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो खराब शुरुआत के बाद भी जैकब बेथल की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 6 गेंद शेष रहते ही मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. अब भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम इंडिया के हार की वजह बताई है.

Ishan Kishan ने बताई ये 2 गलतियां

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम इंडिया के हार की वजह टीम की खराब गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी को भी माना है. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने धीमी बल्लेबाजी को टीम के हार की वजह बताते हुए कहा कि

“हमें हर उस चीज पर ध्यान देना होगा, जिससे हम 15 या 20 रन अतिरिक्त कैसे बना सकते हैं. इस पर बात करना बहुत जरूरी हो चला है.”

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम की गेंदबाजी पर भी चिंता जताई है. ईशान किशन ने कहा कि

“दो फ्री हिट से काम खराब हो गया और उनकी वापसी हो गई. बिश्नोई का ओवर जब समाप्त हुआ तो इंग्लैंड को फिर 18 गेंद में 20 रन की ही दरकार रह गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने 12 गेंद में 20 रन कूटे और एक ओवर पहले ही चार विकेट से आसान जीत दर्ज की.”

ईशान किशन ने खुद खेली धीमी पारी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अर्द्धशतक से 1 रन पहले ही आउट हो गए. ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में 40 गेंदों में 49 रन बनाए. ईशान किशन की धीमे खेलने के चलते श्रेयस अय्यर ने तेजी से खेला और 22 गेंद में 37 रन की पारी खेली, जबकि अंत में 11 गेंद पर शिवम दुबे ने 24 रन फोड़े. तब जाकर भारत 190 रन बना पाया.

अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए होते तो टीम इंडिया आसानी से 200 रनों के आंकड़े को पार कर सकती थी और इतनी खराब गेंदबाजी के बावजूद भी टीम इंडिया आसानी से इस मैच को अपने नाम कर सकती थी.

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी. हालांकि अगले ओवर में उन्होंने 27 रन लुटा दिए, हैरी ब्रूक ने तेजी से उनके ओवर में रन बनाए, वहीं रही सही कसर अंत में रवि बिश्नोई ने पूरी कर दी, उन्होंने 17वें ओवर में 29 रन खर्च कर दिए.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY