बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
वेस्टइंडीज से एकतरफा मुकाबले में हार WTC Final की रेस से बाहर हुई पाकिस्तान, टीम इंडिया को फायदा, इस स्थान पर भारत​ | ‘नीले ड्रम में भरवा दूंगी’… इटावा में पत्नी की धमकियों से टूटा युवक, फंदे पर झूलकर दी जान​ | Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पुलिस से लिया बदला? लखनऊ में हेलमेट न पहनने पर बिजली कर्मचारी का कटा चालान, थाने-चौकी की काट दी बिजली​

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हेलमेट न पहनने पर एक बिजली कर्मी का चालान काटे जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बिजली विभाग ने नगराम थाना, हरदोईया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति ही बंद कर दी. घटना के बाद कुछ समय […]

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हेलमेट न पहनने पर एक बिजली कर्मी का चालान काटे जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बिजली विभाग ने नगराम थाना, हरदोईया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति ही बंद कर दी. घटना के बाद कुछ समय तक पुलिस थाने और चौकियों में अंधेरा छा गया. थाने में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

समेसी विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदा कर्मी अमरेंद्र हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग के लिए नगरामनिगोहा मार्ग पर निकले थे. इसी दौरान समेसी इंदिरा नहर पुल के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. जांच के दौरान दरोगा अनुज भाटी ने हेलमेट नहीं पहनने पर बिजली कर्मी का 6,000 रुपये का चालान कर दिया. चालान की कार्रवाई के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई.

थाने, चौकी और पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति की गई बंद

चालान के कुछ ही समय बाद बिजली विभाग की ओर से नगराम थाना, हरदोईया पुलिस चौकी और देवीखेड़ा पुलिस बूथ की बिजली आपूर्ति काट दी गई. विभागीय कर्मचारियों का कहना था कि इन सरकारी परिसरों पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है. उनके मुताबिक, नगराम थाने पर करीब 3.50 लाख रुपये और हरदोईया पुलिस चौकी तथा देवीखेड़ा पुलिस बूथ पर लगभग 1.50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है. इसी आधार पर बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई की गई.

मामले ने तूल पकड़ने के बाद बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई. समेसी विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार ने कहा कि उन्हें थाना और पुलिस चौकियों की बिजली काटे जाने की कोई जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि इस संबंध में उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी.

वहीं लाइनमैन दीपक सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हरदोईया पुलिस चौकी की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी. हालांकि यह कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई, इसे लेकर विभाग के अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके.

कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच की संभावना

घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिजली आपूर्ति काटने की कार्रवाई वास्तव में बकाया बिल के कारण की गई या फिर यह चालान के बाद हुई नाराजगी का परिणाम थी. चूंकि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है, ऐसे में पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक संयुक्त बयान सामने नहीं आया है. वहीं स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY