रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP: सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो दिरफ्तार… बरेली से लाकर करते सप्लाई​ | स्किन टाइप के हिसाब से कौन से फूड्स खाएं? जानें सही डाइट​ | UP में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है…IPS की मां की हत्या पर अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UGC NET Re-Exam: 3 पेपर की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल, 9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम​

UGC NET ReExam: UGCNET जून 2026 की परीक्षा देने वाले कैंडीडेट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने English, Commerce और Sociology के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों पेपर में कई तरह की गलतियां मिलने के बाद NTA ने यह फैसला लिया है। NTA ने रीएग्जाम की […]

UGC NET ReExam: UGCNET जून 2026 की परीक्षा देने वाले कैंडीडेट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने English, Commerce और Sociology के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों पेपर में कई तरह की गलतियां मिलने के बाद NTA ने यह फैसला लिया है।

NTA ने रीएग्जाम की तारीख और समय भी जारी कर दिया है। English और Commerce का पेपर 9 सितंबर 2026 को होगा, जबकि Sociology का पेपर 10 सितंबर 2026 को होगा। रीएग्जाम देने वाले कैंडीडेट्स से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी।

English का पेपर 9 सितंबर को

NTA के नए शेड्यूल के मुताबिक English का पेपर 9 सितंबर 2026 को होगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। यह शिफ्ट1 में होगा।

वहीं Commerce का पेपर भी 9 सितंबर को होगा। Commerce की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यह शिफ्ट2 में होगी।

Sociology का पेपर 10 सितंबर को

Sociology का रीएग्जाम 10 सितंबर 2026 को होगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। यह शिफ्ट1 में आयोजित होगा।

पेपर तारीख समय शिफ्ट
English 9 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट1
Commerce 9 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट2
Sociology 10 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट1

पेपर में क्या गड़बड़ी मिली

UGCNET जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 पेपर के लिए हुई थी। परीक्षा के बाद English, Commerce और Sociology के पेपर को लेकर कैंडीडेट्स ने कई शिकायतें की थीं। शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक कमेटी बनाई थी।

कमेटी की जांच में पेपर में कई तरह की गलतियां मिलीं। इनमें तथ्य से जुड़ी गलतियां, टाइपिंग की गलतियां, ट्रांसलेशन की खामियां, ग्रामर की गलतियां और सवालों की भाषा में दिक्कत शामिल थी।

इसके अलावा कई प्रसिद्ध विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे। कुछ किताबों के नाम भी गलत या अस्पष्ट थे। सवालों में विराम चिह्न और लिंगवचन से जुड़ी गलतियां भी मिलीं। कमेटी को यह भी पता चला कि बड़ी संख्या में सवाल पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके सवालों से दोहराए गए थे।

सिर्फ सवाल हटाने से नहीं सुलझती समस्या

कमेटी ने माना कि पेपर में गड़बड़ियां काफी ज्यादा थीं। इन्हें सिर्फ आंसरकी चैलेंज के दौरान गलत सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था।

ऐसे में परीक्षा को निष्पक्ष रखने और सभी कैंडीडेट्स को बराबर मौका देने के लिए तीनों पेपर दोबारा कराने की सिफारिश की गई। NTA ने कमेटी की सिफारिश के बाद रीएग्जाम कराने का फैसला लिया।

रीएग्जाम के लिए नहीं देनी होगी फीस

English, Commerce और Sociology का पेपर दोबारा देने वाले कैंडीडेट्स से कोई अतिरिक्त परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी। यानी जिन कैंडीडेट्स ने पहले ही इन पेपर के लिए फीस जमा की थी, उन्हें रीएग्जाम के लिए दोबारा पैसे नहीं देने होंगे।

एडमिट कार्ड और सेंटर की जानकारी बाद में

रीएग्जाम के लिए परीक्षा शहर, सेंटर और एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। NTA ने कैंडीडेट्स को सलाह दी है कि वे UGCNET की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडीडेट्स को उसमें परीक्षा की तारीख, समय और सेंटर की जानकारी जरूर चेक करनी होगी।

बाकी 84 पेपर के रिजल्ट पर असर नहीं

NTA ने साफ किया है कि इन 3 पेपर की दोबारा परीक्षा होने से बाकी 84 पेपर के रिजल्ट पर असर नहीं पड़ेगा। बाकी पेपर के रिजल्ट तय प्रक्रिया के अनुसार जारी किए जाएंगे।

UGCNET परीक्षा JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता और PhD में एडमिशन के लिए होती है। NTA के मुताबिक तीन पेपर की रीएग्जाम की वजह से इन प्रक्रियाओं में देरी नहीं होगी।

कैंडीडेट्स को क्या करना है

English, Commerce और Sociology के कैंडीडेट्स अपनी रीएग्जाम डेट अभी से नोट कर लें। इसके साथ ही NTA की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और परीक्षा सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक करते रहें।

English: 9 सितंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
Commerce: 9 सितंबर, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे
Sociology: 10 सितंबर, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY