गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘दीदी का पति साइको था’… दिव्या की बहन ने सुनाई बैंक के बाहर हुई हत्या की पूरी कहानी​ | भारत-मॉरीशस के बीच बड़ी Fuel डील! पेट्रोल-डीजल-ATF सप्लाई करेगा देश​ | श्रीलंका को 165 रनों से हराने के साथ ही भारत का WTC फाइनल खेलना हुआ तय, टॉप 2 पर इन टीमों ने बनाई जगह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका को 165 रनों से हराने के साथ ही भारत का WTC फाइनल खेलना हुआ तय, टॉप 2 पर इन टीमों ने बनाई जगह​

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अब समाप्त हो चुका है, जिसमें भारतीय टीम ने 165 रनों से बेहतरीन जीत हासिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा था कि 5वें दिन के मैच में बारिश खलल डाल सकती थी, लेकिन बारिश नहीं […]

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अब समाप्त हो चुका है, जिसमें भारतीय टीम ने 165 रनों से बेहतरीन जीत हासिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा था कि 5वें दिन के मैच में बारिश खलल डाल सकती थी, लेकिन बारिश नहीं आई और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए जीत हासिल की। भारतीय टीम के इस जीत के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और श्रीलंका बीच हो रही यह टेस्ट सीरीज WTC के फाइनल को लेकर काफी ज्यादा अहम है। इस सीरीज में भारतीय टीम हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। तो आइए आपको भी WTC के अंक तालिका के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

Team India के अंक प्रतिशत में हुई बढ़ोत्तरी

भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों की एक भी नहीं चली, पहले मैच में भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने से पहले भारतीय टीम 9 टेस्ट मैचों में 4 जीत हासिल की है।

इसी के साथ 4 मैचों में हार का सामना किया है, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। तब भारतीय टीम के पास कुल 52 अकं थे, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम को 12 अंक मिलने हैं, जिसके बाद टीम के अब कुल 64 अंक हो गए हैं। लेकिन भारतीय टीम अभी 5वें स्थान पर ही बनी है।

प्वाइंट्स टेबल में नहीं देखने को मिला बदलाव

जहां एक तरफ भारतीय टीम को जीत के बाद 12 अंक मिले हैं, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका टीम के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, लेकिन WTC की अंक तालिका में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है, जहां टीम पहले भी 5वें स्थान पर थी अब भी 5वें स्थान पर ही है।

हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटे फेर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब बांग्लादेश का अंक प्रतिशत बढ़कर 66.67 प्रतिशत हो गया है, जिसके बाद टीम अब चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम इस हार के बाद लगभग WTC के फाइनल रेस से बाहर हो गई है।

Team India के जीत के बाद क्या है अंक तालिका?

श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद WTC की अंक तालिका की बात करें तो उसमें पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है, जो जिसने अपने 9 मैचों में 7 मैचों जीत हासिल कर ली और 2 मैचों में हार के बाद टीम के अंक 84 हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका 4 मैचों में 3 मैच जीतने के बाद 1 हार के बाद टीम के अंक 36 हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम, चौथे पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम, पांचवे पर भारतीय टीम और नंबर 6 पर श्रीलंका क्रिकेट टीम 5 मैचों में से केवल 1 मैच में जीत हासिल कर पाई है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY