गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
70 रन पर आधी न्यूजीलैंड टीम ढेर, फिर हेनरी निकोल्स ने अकेले पलट दिया मैच! शतक जड़कर कीवी दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह​ | Yeh Prem Mol Liya के ट्रेलर लॉन्च पर बोले Sooraj Barjatya: अब ‘नंबर वन’ बनने की दौड़ में नहीं, परिवारों को थिएटर तक लाना ही असली मकसद​ | Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो बस और तीन ट्रक टकराए, 3 की मौत, 8-10 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो बस और तीन ट्रक टकराए, 3 की मौत, 8-10 घायल​

: रिपोर्ट: प्रवीण सिंह, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। सठियांव के पास किलोमीटर संख्या 253 पर पहले दो ट्रकों की आपस में टक्कर हुई। इसके बाद एक और ट्रक उनसे टकरा गया। कुछ ही देर में दो बस और एक ट्रक […]

: रिपोर्ट: प्रवीण सिंह, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। सठियांव के पास किलोमीटर संख्या 253 पर पहले दो ट्रकों की आपस में टक्कर हुई। इसके बाद एक और ट्रक उनसे टकरा गया। कुछ ही देर में दो बस और एक ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि कई वाहन एकदूसरे से टकरा गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने बस में फंसे शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कराने की कोशिश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY