Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Arijit Singh First Film: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ डायरेक्टर बनने चले अरिजीत सिंह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को करेंगे लॉन्च

Arijit Singh First Film As Director: अरिजीत सिंह ने जनवरी में प्लेबैंग सिंगिंग से संन्यास लिया. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. लेकिन अपना इंडीपेंडेंट म्यूजिक बनाते रहेंगे. अरिजीत सिंह को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. प्लेबैक सिंगिंग को छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह ने नई तैयारी कर ली है. सिंगर अब डायरेक्टर बनने जा रहे हैं. जी हां… आपने एकदम सही सुना. अरिजीत सिंह सिंह ने अपनी पहली फिल्म की पूरी तैयारी कर ली है, जिसका डायरेक्शन वो खुद करेंगे. सबसे दिलचस्प बात ये है कि अरिजीत सिंह अपनी पहली फिल्म में नवाजद्दीन सिद्दीकी की बेटी को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

Arijit Singh First Film: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ डायरेक्टर बनने चले अरिजीत सिंह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को करेंगे लॉन्च
Arijit Singh First Film: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ डायरेक्टर बनने चले अरिजीत सिंह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को करेंगे लॉन्च

प्लेबैक सिंगिग को छोड़ने के बाद फिल्म के डायरेक्शन और प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. उनके फैंस के लिए ये एक बेहद बड़ी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत सिंह अपनी पहली फिल्म में नवाजुद्दीन की बेटी शोरा सिद्दीकी को लीड रोल में ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक अरिजीत सिंह की तरफ से अनाउंसमेंट का इंतजार है.

अरिजीत सिंह बनेंगे डायरेक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह के फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसे वो खुद प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म लंदन में फ्लोर पर जा चुकी है. शोरा सिद्दीकी इस प्रोजेक्ट में लीड रोल में नजर आएंगी और अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी. बताया जा रहा है कि इसकी कहानी तीन ऐसे युवाओं पर आधारित है, जो बिल्कुल अलग-अलग सोशल बैकग्राउंड से आते हैं और जिनकी जिंदगी एक ऐसे शहर में आपस में जुड़ जाती है जो सामाजिक वर्गों के बंटवारे, मौकों और गुजारे पर टिका है.

अरिजीत सिंह की फिल्म पर काम शुरू

रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल लंदन में इसका प्रोडक्शन चल रहा है और रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. शोरा सिद्दीकी के अलावा और कौन कलाकार इसमें नजर आएंगे, इस बारे में अभी सस्पेंस बना हुआ है. अरिजीत सिंह का ये कदम उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि अरिजीत इस फिल्म को खुद रिलीज करेंगे या किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर इसे ऑडियंस तक पहुंचाएंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply