सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
धर्मपाल, प्रियंका और श्रुति… BJP ने राज्यसभा के 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान​ | महंगाई भत्ते में इजाफा! 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया वेरिएबल डीए, जानिए अनस्किल्ड से स्किल्ड वर्कर्स की नई सैलरी​ | एचडीएफसी बैंक की कमान अब अनूप बागची के हाथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: 70 किमी की रफ्तार से हवाएं, आंधी-बारिश… यूपी से लेकर हिमाचल तक अलर्ट, जानें दिल्ली समेत 17 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश भागों से अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है और मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. बारिश का सिलसिला खत्म होने के साथ ही अब सुबह और शाम हल्की ठंड दस्तक देने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आ […]

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश भागों से अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है और मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. बारिश का सिलसिला खत्म होने के साथ ही अब सुबह और शाम हल्की ठंड दस्तक देने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी आ रही है. उत्तर भारत में अब आसमान साफ रहने वाला हैं. हालांकि, 4 अक्टूबर यानी आज कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है. कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जगहों पर 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. दिल्ली में आज अधिकतम 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 05 अक्टूबर और 06 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहने वाला है. 07, 08 और 09 तारीख को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

यूपी से लेकर झारखंड तक आंधीबारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है. गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, संतकबीर नगर, मऊ, प्रयागराज, कानपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, आगरा, मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के कई जिलोंं में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. झारखंड के कई जिलोंं में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है.

पंजाब के सात जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के कई जिलों में मध्यम बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

असम और मेघालय में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की संभावना है. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

पहाड़ी इलाकों में आंधीबारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है. जम्मूकश्मीर में भीभारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY