शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सलमान खान की जवानी की याद दिला रहे सूफियान​ | IND vs WI 3rd ODI: शतक से चूके रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, 10 हजार रन पूरे​ | होर्मुज का खतरा भी नहीं रोक पाया तेल, भारत का क्रूड इंपोर्ट रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aadhaar-PAN Address Update: घर बैठे मिनटों में बदलें Aadhaar कार्ड और PAN कार्ड में पता, जानें आसान ऑनलाइन प्रोसेस​

AadhaarPan Address Update: जब आप किसी नए घर में शिफ्ट होते है, तो सिर्फ आपका सामना या आप बस शिफ्ट नहीं होते बल्कि आपका पता भी बदल जाता है। ऐसे में आपको जरुरी डॉक्यूमेंट में भी एड्रेस बदलना पड़ता है। जैसे Aadhaar और PAN कार्ड में नया पता अपडेट करना होता है। अगर आधार कार्ड […]

AadhaarPan Address Update: जब आप किसी नए घर में शिफ्ट होते है, तो सिर्फ आपका सामना या आप बस शिफ्ट नहीं होते बल्कि आपका पता भी बदल जाता है। ऐसे में आपको जरुरी डॉक्यूमेंट में भी एड्रेस बदलना पड़ता है। जैसे Aadhaar और PAN कार्ड में नया पता अपडेट करना होता है। अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड में पुराना पता होगा तो सरकाी योजना से लेकर बैंक की केवाईसी, इनकम टैक्स जैसे कामों में दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे घर बैठे आधार कार्ड और पैन कार्ड अपडेट करें। 

घर बैठे Aadhaar और PAN पर पता करें अपडेट

आजकल ऑनलाइन के जरिए बिना धक्का मुक्की, बिना लंबे इंतजार के कुछ मिनटों में ही घर बैठे कई काम हो जाते हैं। ऐसे में आप घर बैठ अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड अपडेट कर सकते हैं। क्योंकि सरकार ने डिटिजल सर्विसेज को आसान बनाते हुए अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और यूजरफ्रेंडली बना दिया है।

ऐसे करें Aadhaar Card में Address

Aadhaar कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको myAadhaar पोर्टल या Aadhaar App  ऐप के जरिए आसानी से अपडेट कर सकते हैं। जानिए स्टेपबायस्टेप प्रोसेस…

1. सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल जाकर मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें। 

2. अपना Aadhaar नंबर डालें और और कैप्चा कोड दर्ज करें।

3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें।

4. सेवाओं में से ‘पता अपडेट करें’ विकल्प चुनें।

5. दस्तावेजआधारित अपडेट चुनें और अपना नया पता सहीसही भरें ।

6. नए पते के समर्थन में वैध दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।

7. निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।

8. आपको एक Service Request Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PAN कार्ड में कैसे करें एड्रेस अपडेट? 

अपने पैन कार्ड में पता बदलने के लिए आप Protean या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन Address बदलने की प्रक्रिया

1. Protean पोर्टल या UTIITSL पोर्टल पर जाएं।
 
2. ‘Services’ में जाकर ‘PAN’ चुनें और ‘Changes/Correction in PAN data’ पर क्लिक करके अप्लाई करें।

3. फॉर्म में अपना पैन नंबर, आधार नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।

4. पते के सुधार वाले विकल्प को चुनें और आधारआधारित ईकेवाईसी या अपने नए पते का प्रमाण अपलोड करें।

5. ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

6. फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरुरी?

Aadhaar एड्रेस अपडेट के लिए आपको पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, वोटर ID, बिजली/पानी/गैस बिल, राशन कार्ड इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट जमा करना होगा। इस आसान प्रक्रिया से आप अपना एड्रेस बदल सकते हैं।  

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY