मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रूस में एक महिला की मौत ने पूरी दुनिया को चिंता में डाला, भारत में 24 साल पहले डरा चुका है न्यूमोनिक प्लेग​ | Aadhaar Card Update New Rule: आधार कार्ड में छोटी गलती से लेकर नाम बदलने तक के लिए बदले नियम, जानें कौन से दस्तावेज जरुरी​ | युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन, अब वनडे टीम में लौट सकते हैं मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर… सामने आया बड़ा अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

धर्मपाल, प्रियंका और श्रुति… BJP ने राज्यसभा के 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान​

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी की ओर से घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है. राज्यसभा चुनाव […]

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी की ओर से घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की इस सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को भी जगह मिली है.

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उम्मीदवारों के चयन को 2027 की राजनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी की लिस्ट में ओबीसी प्रतिनिधित्व को खास जगह मिली है. 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में सामाजिक समीकरण राजनीतिक दलों की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और BJP के उम्मीदवार चयन में भी इसका असर दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही दो ब्राह्मणों को राज्यसभा का टिकट दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY