शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
SIR Voter List Controversy: SIR पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, बोले- देशभर में काटे जा रहे वोट​ | UP Honor Killing: बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी बहन, भाइयों ने देखा तो घोंट दिया गला; फंदे से लटकी मिली लाश​ | Rekha Arya Husband Arrest: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, टॉर्चर के आरोपों में पुलिस की कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aadhaar Photocopy New Rules: UIDAI ने उठाया बड़ा कदम! अब होटल-अस्पताल में नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी​

Aadhaar Photocopy New Rules:  अगर आप होटल, अस्पताल, शिक्षण संस्थान या किसी अन्य जगह पर पहचान के लिए की फोटोकॉपी देते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार से जुड़े ऑफलाइन सत्यापन को अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। UIDAI ने अब तक […]

Aadhaar Photocopy New Rules:  अगर आप होटल, अस्पताल, शिक्षण संस्थान या किसी अन्य जगह पर पहचान के लिए की फोटोकॉपी देते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार से जुड़े ऑफलाइन सत्यापन को अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। UIDAI ने अब तक 300 सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं को इस व्यवस्था से जोड़ लिया है। इससे लोगों को आधार की फोटोकॉपी दिए बिना अपनी पहचान सत्यापित कराने की सुविधा मिलेगी। 

क्या है UIDAI की नई ऑफलाइन वेरिफिकेशन व्यवस्था?

एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट मुताबिक, UIDAI ने चालू वर्ष जनवरी में आधार ऑफलाइन सत्यापन की इस विशेष व्यवस्था की शुरुआत की थी। इसके बाद से अब तक 300 ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज को इस सिस्टम से जोड़ा जा चुका है।

इस पहल का उद्देश्य पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को सुरक्षित, सहमति आधारित और पेपरलेस बनाना है। इसके तहत होटल, हॉस्पिटैलिटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इवेंट मैनेजमेंट, गिग इकोनॉमी और सीधे ग्राहकों को सेवाएं देने वाली कंपनियां आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगी।

इससे लोगों को बारबार आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही उनकी निजी जानकारी की सुरक्षा भी बेहतर हो सकेगी।

आधार ऐप के कितने बढ़े यूजर्स?

UIDAI के मुताबिक, आधार ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनवरी में लॉन्च होने के बाद से इस ऐप को करीब 7.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप लोगों को अपने स्मार्टफोन के जरिए आधार से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देता है।

ऐप के जरिए अब तक 86 लाख से अधिक मोबाइल नंबर अपडेट किए जा चुके हैं। वहीं, 22.16 लाख से ज्यादा पते और 40.25 लाख ईमेल आईडी भी अपडेट की गई हैं। इससे लोगों को अपनी जानकारी में बदलाव कराने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो रही है।

क्या आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखना कानूनी है?

UIDAI ने आधार कार्ड की फोटोकॉपी को लेकर भी अहम जानकारी दी है। प्राधिकरण के मुताबिक, कई सरकारी और निजी संस्थाएं पहचान सत्यापन के बाद लोगों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी अपने रिकॉर्ड में रख लेती हैं। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार अधिनियम के मौजूदा नियमों के तहत संस्थाओं को आधार कार्ड की छायाप्रति अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।

इसी पुरानी व्यवस्था को बदलने के लिए ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका मकसद आधार की फोटोकॉपी जमा कराने की जरूरत को खत्म करना और पहचान सत्यापन को डिजिटल बनाना है।

डिजिटल इंडिया अभियान को मिलेगी मजबूती?

UIDAI की यह पहल सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप है। इसके जरिए लोगों को सुरक्षित, आसान और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

300 संस्थाओं के इस व्यवस्था से जुड़ने के बाद आधार ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है। इससे आम लोगों के साथसाथ सेवा देने वाली संस्थाओं को भी फायदा होगा। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पहचान सत्यापन के दौरान लोगों की निजी जानकारी पर उनका नियंत्रण बना रहेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY