शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 का आगाज़: मेकर्स ने उजागर किए 2 कन्फर्म चेहरे, मैरी कॉम और पंचायत फेम आसिफ़ खान समेत देखें संभावित खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट​ | केएल राहुल को दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है; क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे?​ | Free LPG Cylinder Scheme: आज से मिलेंगे 3 फ्री सिलेंडर! बैंक खातों में सीधें आएंगे 3 हजार, यहां जमा होंगे आवेदन फॉर्म​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जापान के साथ कब और कहां होगा Team India का मुकाबला, टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने​

भारत और जापान के बीच क्रिकेट इतिहास का एक खास मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। यह […]

भारत और जापान के बीच क्रिकेट इतिहास का एक खास मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

यह मुकाबला जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह पहला T20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। यह मैच 2026 एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम की तैयारियों का भी अहम हिस्सा है।

15 खिलाड़ियों वाली टीम में युवा और अनुभवी सितारे

जापान के खिलाफ चुनी गई टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी क्रिकेटरों का शानदार मिश्रण है। सबसे ज्यादा नजर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव को पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को शामिल किया गया है। वहीं अभिषेक शर्मा , शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी में बुमराह समेत मजबूत नाम

गेंदबाजी विभाग में टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल , वॉशिंगटन सुंदर , वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को जगह मिली है। बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।

जापान के खिलाफ Team India की 15 सदस्यीय टीम

जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए बोर्ड के द्वारा चुनी जाने वाली संभावीत भारतीय टीम कि बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा , शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY