शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑटो सेक्टर में मंदी का बड़ा विस्फोट! फॉक्सवेगन करेगा 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी, ये रहा बोर्ड का प्लान​ | IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में चयनकर्ताओं के 5 फैसलों ने चौंकाया, इन पर उठ रहे बड़े सवाल​ | वासुदेव, शंखी, श्रीश, माधव…आखिर क्यों हैं श्रीकृष्ण के 108 नाम? यहां समझें इनका मतलब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानिए BCCI ने क्यों नहीं दी टीम में जगह?​

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की T20 Series के लिए Team India Squad का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई BCCI ने इस बार टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं पिछली टी20 टीम […]

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की T20 Series के लिए Team India Squad का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई BCCI ने इस बार टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं पिछली टी20 टीम में शामिल रहे 8 खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका नहीं मिला है।

इन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I Series के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे।

क्यों बाहर हुए 8 खिलाड़ी?

इन खिलाड़ियों के बाहर होने की सबसे बड़ी वजह Team Combination और Selection Strategy मानी जा रही है। अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नए और युवा चेहरों को शामिल किया है। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 151 रन बनाए थे।

वहीं संजू सैमसन की वापसी से विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी विभाग में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। ईशान किशन भी टीम में मौजूद हैं। ऐसे में Prabhsimran Singh जैसे खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना मुश्किल हुआ है।

गेंदबाजी विभाग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली है। बुमराह समेत नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

हार्दिक पांड्या भी टीम से बाहर

इस बार सबसे बड़ा नाम हार्दिक पांड्या का है, जो Afghanistan T20 Series के लिए टीम में नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी की कोशिशों के दौरान फिटनेस से जुड़ा एक और झटका लगा है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों मुकाबले दिल्ली में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। यह सीरीज Team India के लिए युवा खिलाड़ियों को परखने और आगामी Asian Games की तैयारी के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY