शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 का आगाज़: मेकर्स ने उजागर किए 2 कन्फर्म चेहरे, मैरी कॉम और पंचायत फेम आसिफ़ खान समेत देखें संभावित खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट​ | केएल राहुल को दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन की टीम में शामिल किया गया है; क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे?​ | Free LPG Cylinder Scheme: आज से मिलेंगे 3 फ्री सिलेंडर! बैंक खातों में सीधें आएंगे 3 हजार, यहां जमा होंगे आवेदन फॉर्म​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर: शर्ट फाड़ी, थप्पड़े मारे… स्कूल में बेटी को मुर्गा बनाने पर पिता ने प्रिंसिपल को पीटा, देर से पहुंची थी छात्रा​

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कक्षा 6 की छात्रा की देर से स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ने उसे मुर्गा बना दिया. वहीं, जब इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो वह भड़क गए और स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को थप्पड़ मार दिया. इतना […]

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कक्षा 6 की छात्रा की देर से स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल ने उसे मुर्गा बना दिया. वहीं, जब इसकी जानकारी छात्रा के पिता को हुई तो वह भड़क गए और स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को थप्पड़ मार दिया. इतना ही नहीं, छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल की शार्ट भी फाड़ दी, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल को दुबारा ऐसा करने पर बुरा नतीजा भुगतने की धमकी भी दी. इसके बाद, स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गोला थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे का है. घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है. वहीं, प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार की तकरीर पर 3 सितंबर को गोला थाने में छात्रा के पिता के खिलाफ मारपीट और स्कूल में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया है.

देर से स्कूल पहंची थी छात्रा

स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी पाने तहरीर में बताया है कि 1 सितंबर 2026 को छठवीं कक्षा की एक छात्रा सुबह स्कूल देर से पहुंची थी. उन्होंने बताया कि छात्रा अनुशासन में रहे इस लिए उसे कुछ देर के लिए पनिशमेंट देते हुए मुर्गा बना दिया था. स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्रा घर गई तो उसने यह बात अपने पिता से बताई. इसके बाद पिता तुरंत स्कूल पहुंच गए. स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हम लोग भी स्कूल से घर के लिए निकलने वाले थे.

मुर्गा बनाने पर भड़के छात्रा के पिता

छात्रा के पिता ने छात्रा को पनिशमेंट देने का कारण पूछा, जिसके बाद छात्रा के पिता की प्रिंसिपल से बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसके बाद, उसने स्कूल में तोड़फोड़ भी की, उन्होंने बताया कि वहां मौजूद टीचरों ने बीच बचाव कर के मामला शांत कराया. छात्रा के पिता पेंट पॉलिश का काम करता हैं.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं इस मामले में गोला थानेदार चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रिंसिपल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित प्रिंसिपल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. प्रिंसिपल ने ऐसी घटना आगे भी होने की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY