सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Daayra Trailer Release | अपराध, न्याय और ‘ग्रे’ शेड्स की जंग! मेघना गुलज़ार की ‘दायरा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़, आमने-सामने करीना और पृथ्वीराज​ | श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम​ | Akhilesh Yadav PC: सपा का मिशन 2027, बीजेपी पर साधा निशाना, कस्टोडियल डेथ पर सरकार को घेरा, मंगलवार से शुरू होगा चुनाव प्रचार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

भारत में कब लॉन्च होगी मारुति सुजुकी की छोटी EV? कंपनी के CEO ने कर दिया खुलासा!​

मारुति सुजुकी अब भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने साफ किया है कि देश में इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग नेटवर्क बेहतर होते ही वह अपनी गाड़ियों की रेंज में छोटी इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल करेगी. मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची […]

मारुति सुजुकी अब भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने साफ किया है कि देश में इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग नेटवर्क बेहतर होते ही वह अपनी गाड़ियों की रेंज में छोटी इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल करेगी. मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कंपनी की सालाना बैठक में कहा कि भारत में EV चार्जिंग की सुविधा पर्याप्त होने के बाद कंपनी छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी. अभी कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार बाजार में e Vitara के साथ एंट्री की है. यह एक मिडसाइज SUV है और इसका निर्माण गुजरात के हंसलपुर प्लांट में किया जाता है.

देशभर में चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी

मारुति सुजुकी का मानना है कि EV को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मजबूत चार्जिंग नेटवर्क जरूरी है. कंपनी ने इस दशक के अंत तक भारत में 1 लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट लगाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कंपनी ने 13 चार्जिंग ऑपरेटर कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी अब तक 1,100 से ज्यादा शहरों में 2,000 से अधिक एक्सक्लूसिव चार्जिंग पॉइंट लगा चुकी है. इसके अलावा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी है. देश के टॉप 100 शहरों में प्रमुख जगहों पर करीब 5 से 10 किलोमीटर के अंतर पर चार्जिंग सुविधा देने की योजना है. फिलहाल भारत में Tata Motors और JSW MG Motor जैसी कंपनियां छोटी इलेक्ट्रिक कारें बेच रही हैं.

EV के साथ पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG पर भी फोकस

मारुति सुजुकी सिर्फ EV पर निर्भर नहीं रहना चाहती. कंपनी पेट्रोल, हाइब्रिड, CNG और ICE यानी सामान्य पेट्रोलडीजल इंजन वाली गाड़ियों में भी निवेश जारी रखेगी. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में कंप्रेस्ड बायोगैस का इस्तेमाल भी बढ़ सकता है. इसलिए ICE वाहनों के लिए मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं में निवेश जारी रहेगा. मारुति अपनी नई फैक्ट्रियों को इस तरह तैयार कर रही है कि एक ही प्रोडक्शन लाइन पर EV, हाइब्रिड, CNG और ICE वाहन बनाए जा सकें. इससे ग्राहकों की मांग के अनुसार कंपनी तेजी से उत्पादन बदल सकेगी.

EV एक्सपोर्ट में भी मारुति आगे

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कारों के निर्यात पर भी फोकस कर रही है. कंपनी करीब 120 देशों में वाहन निर्यात करती है. पिछले साल कंपनी ने 4.40 लाख से ज्यादा वाहन विदेश भेजे, जो सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी है. कंपनी ने यूरोप में EV का निर्यात शुरू किया है. मारुति के मुताबिक, भारत से होने वाले कुल EV निर्यात में उसकी हिस्सेदारी करीब 90 फीसदी है. जापान भी कंपनी के लिए एक बड़ा बाजार बन गया है. आने वाले समय में ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में भी निर्यात बढ़ाने की उम्मीद है.

77,500 करोड़ रुपये का निवेश

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 से वित्त वर्ष 2031 के बीच करीब 77,500 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है. इसके तहत नई तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और नए वाहनों पर निवेश किया जाएगा. मारुति सुजुकी जापान की सुजुकी मोटर के साथ मिलकर नई ऑटो टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. कंपनी वाहन डिजाइन और डेवलपमेंट में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा रही है, ताकि नए मॉडल जल्दी बाजार में लाए जा सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY