सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बाजार में ब्लॉक डील का महा-रिकॉर्ड! अगस्त में हुए ₹80000 करोड़ के सौदे​ | 7th Pay Commission: लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने जारी किया यह नया आदेश​ | नई कार की वारंटी का पूरा खेल समझें, कौन-से पार्ट्स होंगे कवर और कौन नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, शामली में दो बदमाशों का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी भी घायल​

Ankit Balian murder case: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक में पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में पानीपतखटीमा हाईवे के पास औद्योगिक इलाके में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में अंकित की हत्या के दो संदिग्ध आरोपी सुमित और मोहित […]

Ankit Balian murder case: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक में पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में पानीपतखटीमा हाईवे के पास औद्योगिक इलाके में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में अंकित की हत्या के दो संदिग्ध आरोपी सुमित और मोहित मारे गए. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के पानीपतखटीमा हाईवे मार्ग पर औद्योगिक इलाके में संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस के सामने आते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाश घायल अवस्था में मिले.

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों अंकित बालियान हत्याकांड में संदिग्ध आरोपी थे. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

26 अगस्त को जिम के बाहर हुई थी अंकित की हत्या

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अंकित जिम से बाहर निकले थे, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कबड्डी से शुरू हुआ था सफर, संगीत में बनाई पहचान

अंकित बालियान एक कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुके थे. करीब 201314 तक वह प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेलते रहे. दिल्ली, भोपाल समेत कई शहरों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने हिस्सा लिया. पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर के बाद उन्हें खेल छोड़ना पड़ा.

इसके बाद अंकित ने फिटनेस और जिम पर ध्यान दिया. इसी दौरान उनका रुझान संगीत की तरफ बढ़ा और करीब 2022 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम शुरू किया.

सिंगर के साथ एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी बनाई पहचान

अंकित ने गायन के साथ एक्टिंग, गीत लेखन, कंपोजिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन में भी काम किया. उन्होंने मासूम शर्मा समेत कई चर्चित कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट किए. एक खटोला जेल के भीतर, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, 112 NE, जाट जाटनी, मोदी बरगा रुतबा, गोली के बारूद, सिस्टम और अगला जनम जाट जैसे गानों से उन्हें पहचान मिली. उनके कई गानों को YouTube पर लाखोंकरोड़ों व्यूज मिले थे.

बॉलीवुड में एंट्री की कर रहे थे तैयारी

परिवार के मुताबिक, अंकित के 20 से ज्यादा नए गानों पर काम चल रहा था. वह बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में भी थे. हालांकि, इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई. अब पुलिस मुठभेड़ में दो संदिग्ध आरोपियों की मौत के बाद हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY