शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

देश में स्वाइन फ्लू पर बढ़ी चिंता, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव​

देश में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ी है. दिल्ली में इसके मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश में स्वाइन फ्लू की स्थिति और इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की. इस दौरान मरीजों की जांच, इलाज और अस्पतालों की तैयारियों […]

देश में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ी है. दिल्ली में इसके मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश में स्वाइन फ्लू की स्थिति और इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की. इस दौरान मरीजों की जांच, इलाज और अस्पतालों की तैयारियों पर ध्यान दिया गया.

यानी स्वाइन फ्लू एक तरह का फ्लू है, जो सांस की बीमारी पैदा करता है. इसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, थकान और शरीर में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं. कुछ लोगों में इसके लक्षण हल्के रहते हैं, जबकि कुछ लोगों में बीमारी गंभीर हो सकती है. बदलते मौसम में फ्लू जैसे संक्रमणों से बचने के लिए इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं स्वाइन फ्लू क्यों होता है, यह कैसे फैलता है, इससे कैसे बचें और किन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

स्वाइन फ्लू क्यों होता है और कैसे फैलता है?

स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा A वायरस से होने वाला संक्रमण है. यह वायरस नाक, गले और फेफड़ों के सेल्स को संक्रमित करता है. संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, सांस लेने या बात करने पर हवा में निकली छोटी बूंदों से यह दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है. इन बूंदों को सांस के साथ अंदर लेने पर संक्रमण हो सकता है. संक्रमित जगह या चीज को छूने के बाद आंख, नाक या मुंह छूने से भी वायरस शरीर में पहुंच सकता है.

स्वाइन फ्लू से संक्रमित व्यक्ति में लक्षण दिखाई देने से करीब एक दिन पहले ही वायरस दूसरों तक फैल सकता है. बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में वायरस ज्यादा समय तक फैल सकता है. ध्यान रखें, स्वाइन फ्लू सूअर का मांस खाने से नहीं फैलता.

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए क्या करें?

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं. खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिश्यू या कोहनी से ढकें. आंख, नाक और मुंह को बारबार छूने से बचें. घर और आसपास की ज्यादा छुई जाने वाली चीजों को साफ रखें.

फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखना भी मददगार हो सकता है. अगर आपको खुद फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो घर पर रहें और दूसरों के संपर्क में कम आएं. फ्लू की वैक्सीन भी H1N1 से बचाव में मदद कर सकती है.

किन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से मिलें?

अगर स्वाइन फ्लू के साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार चक्कर आना, शरीर में पानी की कमी, बहुत ज्यादा कमजोरी या तेज मांसपेशियों का दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर पहले से अस्थमा, डायबिटीज, दिल की बीमारी या कोई दूसरी पुरानी बीमारी है और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें, तो भी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

प्रेग्नेंसी में फ्लू के लक्षण होने पर भी डॉक्टर से संपर्क करें. बच्चों में सांस लेने में परेशानी, शरीर का रंग पीला या नीला पड़ना, पानी की कमी या तेज दर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत मेडिकल मदद लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY