शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CMO Clerk Rishwat: सीएमओ कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पेंशन फाइल पास कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपए​ | इंग्लिश नहीं आती, हिंदी में रटते थे स्क्रिप्ट… लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी, हुए अरेस्ट​ | आर्कटिक में भारत की एंट्री! रूस के साथ मिलकर बदल सकता है दुनिया का व्यापार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फ्रिज की बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति: लाेग चमत्कार समझ कर रहे पूजा-अर्चना, चढ़ा रहे पैसे​

आगरा। अमरनाथ यात्रा के बीच आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ की आकृति शिवलिंग जैसी दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके […]

आगरा। अमरनाथ यात्रा के बीच आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ की आकृति शिवलिंग जैसी दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। वीडियो में लोग आकृति की पूजाअर्चना, जलाभिषेक और उसके सामने चढ़ावा चढ़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मामला आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, घर के फ्रिज में जमी बर्फ ने शिवलिंग जैसी आकृति का रूप ले लिया। इसकी जानकारी फैलने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे और देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। और लोग इस आकृति को बाबा बर्फानी से जोड़ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह दावा करता हुआ सुनाई देता है कि, “अमरनाथ में बाबा बर्फानी की बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन यहां भोलेनाथ प्रकट हो गए हैं। अब लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।” वहीं, वीडियो में एक महिला यह दावा करती हुई भी नजर आती है कि बर्फ से बनी आकृति पर ‘ॐ’ का निशान भी बना हुआ है।

वायरल वीडियो के आधार पर इलाके में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही जा रही है। वीडियो में कई लोग आकृति को भगवान शिव का स्वरूप मानकर पूजा करते, जलाभिषेक करते और चढ़ावा चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे फ्रिज में जमी बर्फ से बनी प्राकृतिक आकृति बता रहे हैं।

फिलहाल, ऐसा कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि फ्रिज में बनी यह आकृति किसी चमत्कार का परिणाम है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि होना बाकी है और इन्हें सत्यापित तथ्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY