शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, मायावती-अखिलेश समेत 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट​ | Love Horoscope For 22 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Vastu Remedies: क्या आपके घर में भी है निगेटिविटी? इन Effective Remedies से मिटाएं Money Loss और कलह​

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुखशांति और समृद्धि चाहता है। लेकिन अक्सर वास्तु दोष इसकी राह में बड़ी बाधा बन सकते हैं। लोग इन दोषों को सही करने के लिए घरों में तोड़फोड़ करने से घबराते हैं। लेकिन आप बिना किसी तोड़फोड़ के ही अपने घर के वास्तु दोष को आसानी से […]

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुखशांति और समृद्धि चाहता है। लेकिन अक्सर वास्तु दोष इसकी राह में बड़ी बाधा बन सकते हैं। लोग इन दोषों को सही करने के लिए घरों में तोड़फोड़ करने से घबराते हैं। लेकिन आप बिना किसी तोड़फोड़ के ही अपने घर के वास्तु दोष को आसानी से दूर कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ सरल और प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का संचार कर सकते हैं और अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

वास्तु दोष का प्रभाव

वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। जो घर या किसी स्थान की ऊर्जा को संतुलित करने के सिद्धांतों पर आधारित होता है। माना जाता है कि अगर किसी घर का निर्माण वास्तु के नियमों के हिसाब से नहीं होता है। तो घर में वास्तु दोष पैदा हो सकते हैं। इन दोषों की वजह से घर में निगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है। जिस कारण घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इन समस्याओं में करियर में बाधाएं, सेहत, धन की हानि, पारिवारिक कलह और व्यापार में असफलता आदि शामिल है। अक्सर लोग सोचते हैं कि वास्तु दोष को दूर करन के लिए घर में तोड़फोड़ करना जरूरी है। जबकि आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।

जानें वास्तु दोष दूर करने के उपाय

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ छोटे और जरूरी बदलाव व उपायों को करके निगेटिव एनर्जी को दूर किया जा सकता है और पॉजिटिविटी लाई जा सकती है। इन उपायों को करने से घर में सुखशांति और समृद्धि का आगमन होता है।

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं

घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और 9 अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इससे निगेटिव ऊर्जा खत्म होती है और वास्तु दोष भी दूर होता है। अगर आप हर मंगलवार को यह उपाय करते हैं, तो इससे मंगल ग्रह से जुड़े दोष भी समाप्त होते हैं।

पूजापाठ करना

अगर घर में रोजाना पूजापाठ और कीर्तन आदि होते हैं, तो वहां पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इससे भी वास्तु दोष खत्म होता है। अगर आप रोजाना भजनकीर्तन नहीं कर सकते हैं, तो रोजाना कम से कम गायत्री मंत्र और शांति पाठ करना चाहिए।

साफ रखें घर

घर की रोजाना और नियमित तरीके से साफसफाई करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि जहां पर गंदगी रहती है, वहां राहु सक्रिय रहता है। वहीं जहां दुर्गंध रहती है, वहां पर शुक्र अस्त हो जाता है। घर की साफसफाई होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है

सक्रिय रखें ईशान कोण

घर का उत्तर पूर्वी कोना जल तत्व को दर्शाता है। इसको सक्रिय रखना शुभ होता है। इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। आप यहां पर उगते सूरज, उड़ते हुए पक्षियों और नदियों आदि की तस्वीर को लगा सकते हैं। ईशान कोण दिशा में कलश रखना शुभ माना जाता है, जिससे कार्यों में बाधा नहीं आती है।

रसोई का वास्तु

अगर आपका रसोई घर गलत स्थान पर है। तो अग्निकोण में लाल बल्ब लगा देना चाहिए। इसको रोजाना सुबहशाम जलाएं। इससे रसोई का वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुखसमृद्धि आती है।

विंड चाइम्स

यह सिर्फ एक सजावट का सामान नहीं होता है, बल्कि सही जगह पर रखने से घर में यह पॉजिटिव एनर्जी ला सकता है। वास्तु दोष की समस्या को खत्म करने के लिए 68 रॉड वाली विंड चाइम्स को मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY