गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Declassified Operation Sindoor के बारे में सब कुछ, इनसाइड स्टोरी देखकर पाकिस्तान का छूटा पसीना, सोशल मीडिया पर देना पड़ा स्पष्टीकरण!​ | मच्छर क्यों बने अफ्रीकी देशों के ‘दुश्मन’? मलेरिया से सबसे ज्यादा मौतें यहीं, WHO ने लगाई मुहर​ | 3 पिस्टल, 3 मौतें और सिर में लगी गोलियां… क्या बैंक अफसर दिव्या मिश्रा के पति ने अलग-अलग असलहे से की फायरिंग?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Maruti Victoris को मिलेगी कड़ी टक्कर! Hyundai-Kia ला रही हैं दो नई SUVs​

मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला आने वाले समय में और भी दिलचस्प होने वाला है. Hyundai और Kia इस सेगमेंट में अपनी दो नई SUVs लाने की तैयारी कर रही हैं. इन दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर Maruti Victoris से होने की उम्मीद है.Hyundai की नई SUV को लेकर माना जा रहा है कि यह […]

मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला आने वाले समय में और भी दिलचस्प होने वाला है. Hyundai और Kia इस सेगमेंट में अपनी दो नई SUVs लाने की तैयारी कर रही हैं. इन दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर Maruti Victoris से होने की उम्मीद है.Hyundai की नई SUV को लेकर माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Hyundai Bayon पर आधारित हो सकती है. इसे कंपनी Venue और Creta के बीच पोजिशन कर सकती है. दूसरी तरफ, Kia भी एक नई SUV पर काम कर रही है, जिसे Seltos से नीचे रखा जाएगा और यह उसके साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है.

फिलहाल इन दोनों SUVs को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के आधार पर इनके बारे में काफी कुछ पता चलता है.

नई Hyundai Compact SUV में क्या खास होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, की नई मिडसाइज SUV को दो इंजन ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है. इसमें 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है.

ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है. वहीं, पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की संभावना है. CNG मॉडल में कंपनी फैक्ट्रीफिटेड CNG किट दे सकती है, जिसका टैंक कार के नीचे लगाया जा सकता है.

साइज की बात करें तो नई Hyundai SUV की लंबाई करीब 4.18 मीटर होने की उम्मीद है. यानी यह Venue और Creta के बीच अपनी जगह बना सकती है.फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा Hyundai की BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी इसमें दी जा सकती है.

नई Kia Compact SUV भी होगी तैयार

Hyundai की तरह भी इसी सेगमेंट में अपनी दूसरी SUV लाने पर विचार कर रही है. हालांकि, अभी इस मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia की नई SUV में कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शन दिए जा सकते हैं. इनमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन शामिल हो सकते हैं. हालांकि, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन को कंपनी शुरुआत में लॉन्च करने के बजाय बाद में बाजार में उतार सकती है.

नई Kia SUV की लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है. डिजाइन और फीचर्स के मामले में इसमें Seltos से कुछ समानताएं देखने को मिल सकती हैं.फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, कई एयरबैग और दूसरे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

Maruti Victoris से होगा सीधा मुकाबला

Hyundai और Kia की ये दोनों नई SUVs भारतीय बाजार में Maruti Victoris को सीधी टक्कर दे सकती हैं. इस सेगमेंट में पहले से ही कई मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में दो नए मॉडल आने के बाद ग्राहकों के पास ऑप्शन और बढ़ जाएंगे.

हालांकि, Hyundai और Kia की इन SUVs की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही इनकी पूरी तस्वीर साफ होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY