सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
खराब या टूटा हुआ क्रेडिट कार्ड? नए कार्ड के लिए फॉलो करें आसान स्टेप्स​ | Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार ने रचा इतिहास, ₹370 करोड़ में बिका मॉडल, ये है खासियत!​ | UP 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, अमरपाल मौर्य को OBC मोर्चे की कमान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BJP नितिन नबीन की नई टीम: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी की एंट्री, MP से आर्य-पटेल-पाटीदार को मिली जगह​

BJP National President Nitin Navin New Team: दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई लिस्ट के अनुसार इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। जिसमें वसुंधरा राजे और राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं स्मृति ईरानी को […]

BJP National President Nitin Navin New Team: दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई लिस्ट के अनुसार इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं।

जिसमें वसुंधरा राजे और राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। आपको बता दें टीम में हरीश द्विवेदी को भी जगह मिली है। इसमें संजय भाटिया भी राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं। तो वहीं एमपी से तीन मंत्रियों को जगह मिली है। देखें पूरी लिस्ट। 

 

 

वसुंधरा राजे और राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और दिल्ली से राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई लिस्ट के अनुसार उत्तराखंड से तोमर सिंह रावत, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी और उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में 13 नाम शामिल 

पार्टी की ओर से जारी सूची में अलगअलग राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है। गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब से सरदार मनजीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश से प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंदा कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व

नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में अलगअलग राज्यों की भागीदारी बढ़ेगी। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई टीम के साथ संगठन मजबूत करने पर जोर

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन सदस्यों को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। नई टीम में वरिष्ठ और संगठनात्मक अनुभव वाले नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर फोकस करेगी।


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY