शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Teacher Recruitment Protest: 69000 शिक्षक भर्ती कैंडिडेट का मायावती आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा​ | Rohit Sharma वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्‍यास? बीसीसीआई उपाध्‍यक्ष ने दिया एकदम स्‍पष्‍ट जवाब​ | ईरान पर बड़ा हमला या बातचीत? ट्रंप ने बताया क्या है आगे का प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में सोना 2000 रुपये सस्ता तो चांदी 5 हजार रुपये फिसली, चेक करें गोल्ड का रेट​

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से शुक्रवार को सोने पर भारी दबाव दिखा. यही वजह रही कि राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत करीब 2 हजार रुपये नीचे आ गए गई तो चांदी पर भी 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का दबाव दिखा. […]

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से शुक्रवार को सोने पर भारी दबाव दिखा. यही वजह रही कि राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत करीब 2 हजार रुपये नीचे आ गए गई तो चांदी पर भी 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का दबाव दिखा. आज घरेलू सराफा बाजार पर ग्लोबल मार्केट में हुई बिकवाली का असर दिखा और निवेशकों ने शुरुआत से ही मुनाफावसूली शुरू कर दी.

कारोबारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही. कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई. इस दौरान 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट है. बीते दिन सोना 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.

भारी बिकवाली के कारण चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम रही. पिछले सत्र में यह 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में खरीदारी का सेंटिमेंट कमजोर रहने की वजह से सराफा की कीमतों पर भी दबाव दिखा है. बीते दो कारोबारी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसकी सबसे बड़ी कच्चे तेल की कीमतों में आ रहा तेज उछाल है.

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना में मामूली बढ़त दिखी और यह 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी लगभग 2 फीसदी बढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस हो गई. इसका मतलब है कि देश में कच्चे तेल की मजबूती का ज्यादा दिखा है. मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ लगभग 4,060 डॉलर प्रति औंस पर रहा. पांच दिनों में 12 फीसदी की तेजी के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई है.

ईरान युद्ध और टैरिफ वॉर का दोहरा असर
कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में मौजूदा गिरावट की सबसे बड़ी अमेरिका के दो तरह के युद्ध हैं. एक तो वह ईरान से युद्ध करके सीधे तौर पर दुनिया की इकनॉमी को नुकसान पहुंचा रहा है और दूसरा व्यापार युद्ध की वजह से कारोबार करना भी महंगा हो रहा है. अमेरिका ने लगातार 14वें दिन भी ईरान पर हमले जारी रखे हैं, जबकि भारत सहित 60 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी चल रही है. इस दोहरे एक्शन से इकनॉमी पर दबाव और सोनेचांदी जैसी कीमती धातुओं में गिरावट दिखने लगी है.

लखनऊ और पटना में क्या है भाव
दिल्ली के मुकाबले लखनऊ में सोने की कीमत कम रही और शुक्रवार को यहां 24 कैरेट यानी 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है. यहां चांदी भी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी है. इसी तरह, बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को सोना 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिका है तो चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY