गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 घायल​ | Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, ‘डायन भाभी’ बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम​ | सुप्रीम कोर्ट फिर करेगा ED की शक्तियों की समीक्षा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया, Tejasswi Prakash और Aarush Bhola पर भड़के Elvish Yadav​

रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन उनके बीच अब सब पूरी तरह बदल चुका है। बीते एपिसोड में दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जहां एल्विश ने […]

रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन उनके बीच अब सब पूरी तरह बदल चुका है।

बीते एपिसोड में दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जहां एल्विश ने कहा था कि तेजस्वी उनकी ‘एल्विश आर्मी’ से डरती हैं। अब एल्विश ने तेजस्वी पर दूसरे मेंटर आरुष भोला के साथ मिलकर उनके खिलाफ गुटबाजी करने का नया आरोप लगाया है।

एल्विश यादव ने लगाया गैंगअप करने का आरोप

एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में प्लेग्राउंड सीजन 5 के सेट का माहौल दिखाया है। व्लॉग में सेट पर पहुंचते ही जब पीछे से तेजस्वी की आवाज आती है, तो एल्विश कहते हैं, “कैमरा इनके ऊपर क्यों है? अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता।”

इसके बाद मेंटर की कुर्सी पर अकेले बैठे एल्विश दूर खड़े तेजस्वी और आरुष को देखकर कहते हैं, “इन दोनों ने मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया है और मैं इसे झेल रहा हूं। ये दोनों मुझसे बहुत डर रहे हैं, लेकिन ठीक है… अपना औरा ही ऐसा है।”

मुझे किनारे किया जा रहा है

व्लॉग में आगे एल्विश ने मेकर्स और बाकी मेंटर्स पर खुद को साइडलाइन करने का दावा भी किया। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “पहले मेरे दो मिलियन कम किए। फिर मुझे किसी को चुनने नहीं दे रहे और न ही मेरे लिए कोई बजर बजा रहा है। मुझे लगता है कि मुझे किनारे कर दिया गया है। तीन मेंटर्स में से अगर दो एक साथ हो जाएंगे, तो मेरे साथ गलत होगा। मुझे भी किसी ऐसे मेंटर की जरूरत थी जिसके साथ मैं खेल सकूं, लेकिन ठीक है।” अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी और आरुष के इस कथित ‘गैंगअप’ का एल्विश आने वाले एपिसोड्स में कैसे मुकाबला करते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY