गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
रिकॉर्ड महंगाई के बीच यूथ को भाया 9 कैरेट सोना, जानिए क्यों बढ़ा क्रेज​ | AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद​ | ‘दीदी का पति साइको था’… दिव्या की बहन ने सुनाई बैंक के बाहर हुई हत्या की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ना लाइसेंस, ना NOC और ना सुरक्षा के इंतजाम… कोलकाता के होटल की आग में कैसे छिनी 9 बांग्लादेशियों की सांसें? Inside Story​

Kolkata Fire Inside Story: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मध्य कोलकाता के दिल कहे जाने वाले न्यू मार्केट इलाके स्थित शिखेल नामक 4 मंजिला होटल में आधी रात को भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी लोगों की मौत हो गई, जबकि […]

Kolkata Fire Inside Story: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मध्य कोलकाता के दिल कहे जाने वाले न्यू मार्केट इलाके स्थित शिखेल नामक 4 मंजिला होटल में आधी रात को भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आखिर कैसे ये हादसा हुआ, कहां लापरवाही बरती गई, चलिए जानते हैं इस अग्निकांड की पूरी कहानी.

घटना की सूचना पर दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन और न्यू मार्केट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थिति का जायजा लेने के लिए खुद फायर मिनिस्टर कौशिक चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस पूरे हादसे में होटल प्रशासन की भारी लापरवाही उजागर हुई है. फायर ब्रिगेड सूत्रों के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा मंगलवार आधी रात के बाद करीब 2:45 बजे हुआ.

आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी. दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. जिस वक्त यह हादसा हुआ, होटल में ठहरे ज्यादातर मेहमान गहरी नींद में सो रहे थे. देखते ही देखते कमरों और संकरे गलियारों में जहरीला धुआं भर गया. धुआं इतनी तेजी से फैला कि लोगों को संभलने और बाहर भागने का मौका ही नहीं मिला. आग की लपटों से ज्यादा इस धुएं ने ही लोगों के लिए काल का काम किया.

किनकी हुई मौत?

इस भीषण हादसे में मारे गए सभी 9 मृतक बांग्लादेशी नागरिक थे. मृतकों में अधिकांश लोग वे थे जो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए बांग्लादेश से कोलकाता आए थे और इस होटल में ठहरे हुए थे. मृतकों में 2 महिलाएं और एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है. डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं, हालांकि कुछ शवों पर जलने के निशान भी मिले हैं. 15 झुलसे और बेहोश हुए लोगों को रेस्क्यू कर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इमारत से लगभग 60 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि कई लोग बेहोश हो गए थे.

लापरवाही कहां हुई?

इस पूरे अग्निकांड में होटल प्रबंधन की ओर से आपराधिक लापरवाही सामने आई है. होटल की बनावट बेहद खतरनाक थी. बाहर निकलने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था. सबसे बड़ी चूक यह रही कि रात के समय होटल का मुख्य बाहरी दरवाजा लॉक कर दिया गया था, जिससे लोग अंदर ही फंसे रह गए. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होटल के पास न तो पुलिस का वैध लाइसेंस था और न ही आग बुझाने के पर्याप्त और पुख्ता इंतजाम मौजूद थे.

इस बड़ी लापरवाही के बाद से होटल का मालिक फरार है. न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY