शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Noida News: नोएडा में खुले नाले ने छीन ली जिंदगी, ड्यूटी पर जा रहे युवक की गिरकर मौत; जलभराव या लापरवाही?​ | यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 450 करोड़ की जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण​ | UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

​​बच्चों’ का मुंडन करवाना क्यों होता है जरूरी? बाल कटवाने के लिए ये दिन होते हैं सबसे शुभ

नारी डेस्क: हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार (चूड़ाकर्म) 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। यह शिशु के जन्म के बाद किए जाने वाले प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल है। मान्यता है कि जन्म के समय आए बाल पूर्व जन्म के संस्कारों और अशुद्धियों का प्रतीक होते हैं। मुंडन करने से नकारात्मकता […]

बच्चों का मुंडन करवाना क्यों होता है जरूरी? बाल कटवाने के लिए ये दिन होते हैं सबसे शुभ

नारी डेस्क: हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार (चूड़ाकर्म) 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। यह शिशु के जन्म के बाद किए जाने वाले प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल है। मान्यता है कि जन्म के समय आए बाल पूर्व जन्म के संस्कारों और अशुद्धियों का प्रतीक होते हैं। मुंडन करने से नकारात्मकता दूर होती है और बच्चे का जीवन शुभ बनता है।

PunjabKesariमुंडन के संभावित लाभ

मुंडन करने से बच्चे में की बल बुद्धि का विकास होता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि  यदि बच्चे के बाल नहीं कटवाएं गए हैं और बच्चा बाहर जाता है तो उसे पर ऊपरी साया लगने का खतरा रहता है. जिससे बच्चे को बहुत सी परेशानियां से गुजरना पड़ सकता हैं। मुंडन से बालों की गुणवत्ता और त्वचा में सुधार होता है, हमेशा चेहरा सूर्य की तरह चमकता रहता है।  सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन मुंडन के लिए बिल्कुल सही है।. हीं अगर उत्तम माह की बात करें तो हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह, फाल्गुन माह मुंडन के लिए उत्तम माने जाते हैं। 

PunjabKesariमुंडन करवाने का सही समय

शास्त्रों में जन्मकालीन बालों का बच्चे के प्रथम, तीसरे या पांचवे वर्ष में या कुल की परम्परानुसार शुभ मुहुर्त में मुण्डन करने का विधान है । जन्म से तीसरे वर्ष में मुण्डन संस्कार उत्तम माना गया है । पांचवे या सातवें वर्ष में मध्यम और दसवें व ग्यारहवें वर्ष में मुण्डन संस्कार करना निम्न श्रेणी का माना जाता है । बच्चे का मुण्डन शुभ मुहुर्त में किसी देवी-देवता या कुल देवता के स्थान पर या पवित्र नदी के तट पर कराया जाता है । अपने गोत्र की परम्परानुसार मुुंडन करके बालों को नदी के तट पर या गोशाला में गाड़ दिया जाता है । कहीं-कहीं कुल देवता को ये बाल समर्पित कर फिर उन्हें विसर्जित किया जाता है ।

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY