मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
हमीरपुर में खाने के बिल को लेकर भिड़े दोस्त, धारदार हथियार से किया हमला; एक कानपुर रेफर​ | भारत के गांवों तक पहुंच गया डायबिटीज, इस वक्त 9 करोड़ मरीज; मधुमेह का खतरा सबसे ज्यादा किसे है?​ | पहले सड़क बनवाओ, फिर पिज्जा खिलाओ… महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष से बोले जेन अल्फा छात्र​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चेहरे पर लगाएं ये एक फेस पैक, निखरेगी रंगत…ग्लो देख सब पूछेंगे ब्यूटी सीक्रेट​

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह खानपान की जानकारी देने के साथ ही त्वचा संबंधी टिप्स भी देती रहती हैं. उनका कहना है कि त्वचा की देखभाल के लिए हमेशा महंगे रूटीन की जरूरत नहीं होती है. आप एक फेस पैक बनाकर लगाएं. उन्होंने अब महज 3 इंग्रेडिएंट्स से बनने वाला एक ऐसा फेस मास्क बताया है […]

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह खानपान की जानकारी देने के साथ ही त्वचा संबंधी टिप्स भी देती रहती हैं. उनका कहना है कि त्वचा की देखभाल के लिए हमेशा महंगे रूटीन की जरूरत नहीं होती है. आप एक फेस पैक बनाकर लगाएं. उन्होंने अब महज 3 इंग्रेडिएंट्स से बनने वाला एक ऐसा फेस मास्क बताया है जो आपकी डल स्किन में जान डाल देगा. त्वचा को लाइट बनाएगा, इससे ग्लो भी बढ़ेगा. चलिए जान लेते हैं इस फेस मास्क को बनाने और लगाने का तरीका.

श्वेता शाह ने जो तीन इनग्रेडिएंट वाला फेस पैक बताया है उसमें ऐसी चीजें हैं जो ग्लो बढ़ाने के साथ ही आपकी स्किन को फ्रेश और मुलायम बनाए रखने में भी मददगार हैं. ये तीनों चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी. फेस्टिव सीजन में ग्लो बढ़ाने के लिए भी ये फेस पैक बिल्कुल परफेक्ट रहेगा.

बस चाहिए ये तीन इनग्रेडिएंट

  • 1 छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच दूध
  • 1 छोटा चम्मच शहद

नोट: मुलेठी को आप पंसारी की दुकान से खरीद लाएं और इसे धूप में सुखाने के बाद कूट लें. इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें.इसे छानकर आप किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें.

किस तरह लगाएं ये फेस पैक

ऊपर बताई गई मात्रा के मुताबिक तीनों इनग्रेडिएंट को एक बाउल में डालें और चम्मच से मिला लें. इससे एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा. इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और 10 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद हल्के हाथों से इसे साफ कर लें. इस फेस मास्क को आपको हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना है.

त्वचा के लिए मुलेठी

मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है जिसका इस्तेमाल इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से खराशखांसी से निजात पाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा ये त्वचा को नेचुरली चमकदार बनाए रखने में भी हेल्पफुल रहती है और रंगत ही निखारती है. भी कहती हैं कि मुलेठी में पाए जाने वाले कुछ ऐसे गुण हैं जो मेलेनिन को कम करते हैं. इससे रंगत में निखार आता है.

दूध और शहद बनाएंगे त्वचा मुलायम

शहद आपकी त्वचा को गहराई से नमी देने के साथ ही पिंपल्स को ट्रीट करता है और दागधब्बे कम करने में हेल्पफुल होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुद्ध शहद ही लेना चाहिए. ये स्किन पर होने वाले उम्र के असर को कम करने में भी मदद करता है. इसके अलावा दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है और हल्के एक्सफोलिएंट का काम भी करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY