सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बैंक से जुड़े काम अब होंगे और आसान… सरकार बनाने जा रही है नई कमिटी, बदल जाएंगे बैंकिंग के नियम!​ | शर्मनाक! 39 घंटे तक अंतिम संस्कार का इंतजार करता रहा पिता का शव, जमीन के विवाद में उलझे बेटे-बेटी​ | Paytm में होने जा रही है बड़ी डील.. विजय शेखर शर्मा की कंपनी सस्ते में बेचेगी शेयर!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल​

हिंदी और पंजाबी सिनेमा की हिरोइन सोनम बाजवा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम बाजवा ने अपने करियर की शुरूआत एयर होस्टेस के रूप में की थी। लेकिन उनको हमेशा से एक्टिंग का शौक रहा और यही शौक उनको पंजाबी सिनेमा के करीब ले आया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके […]

हिंदी और पंजाबी सिनेमा की हिरोइन सोनम बाजवा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम बाजवा ने अपने करियर की शुरूआत एयर होस्टेस के रूप में की थी। लेकिन उनको हमेशा से एक्टिंग का शौक रहा और यही शौक उनको पंजाबी सिनेमा के करीब ले आया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सोनम बाजवा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 16 अगस्त 1989 को सोनम बाजवा का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम सोनम प्रीत कौर बाजवा है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाईलिखाई रुद्रपुर के जेसी पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। फिर वह दिल्ली आ गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

फिल्मी करियर

सोनम को शुरूआत से ही एक्टिंग में रुचि थी। इसलिए वह मुंबई चली गईं और साल 2012 में वह बतौर फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले सोनम कुछ समय के लिए एयर होस्टेस के रूप में भी काम किया।
सोनम बाजवा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2013 में आई पंजाबी फिल्म ‘बेस्ट ऑफ लक’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘निक्का जैलदार’, ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी 2’, ‘मंजे बिस्तरे’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘कैरी ऑन जट्टा’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में कैमियो और कुछ खास प्रोजेक्ट्स के जरिए एंट्री की।
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म ‘बाला’ और ‘स्ट्रीट डांसर 2डी’ में रोल निभाए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया। जिसमें ‘बॉर्डर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY