मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मुंह में ठूंसा तौलिया, चेहरे पर चोट के निशान… मां की मौत पर IPS आशुतोष मिश्रा ने उठाए सवाल, बोले- ‘मुझे नहीं मिला कोई जेवर’​ | Love Horoscope For 19 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 19 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | हमीरपुर में खाने के बिल को लेकर भिड़े दोस्त, धारदार हथियार से किया हमला; एक कानपुर रेफर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज़! एयर इंडिया का बड़ा तोहफा, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के सफर पर दी बड़ी राहत​

हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जेट फ्यूल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी. जिसका फायदा अब आम लोगों को मिलना शुरू हो गया है. देश की प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया ने कुछ देशों के लिए अपने फ्यूल सरचार्ज में कटौती की है. जिसकी वजह से उन देशों […]

हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जेट फ्यूल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी. जिसका फायदा अब आम लोगों को मिलना शुरू हो गया है. देश की प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया ने कुछ देशों के लिए अपने फ्यूल सरचार्ज में कटौती की है. जिसकी वजह से उन देशों की फ्लाइट का टिकट सस्ता हो जाएगा. इस राहत को एयर इंडिया की ओर से बड़ा मानसून गिफ्ट माना जा रहा है. जानकारों मानें तो आने वाले दिनों में बाकी एयरलाइंस भी ऐसा करती हुई दिखाई दे सकती हैं. आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 25 मई के बाद से 28 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एयर इंडिया की ओर से किस तरह से का ऐलान किया गया है.

एयर इंडिया ने घटाया फ्यूल सरचार्ज

पेट्रोलियम कीमतों में हाल में आई गिरावट के बीच एयर इंडिया ने उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज को घटा दिया है. सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि इन उड़ान मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज को कम करते हुए उत्तर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रति टिकट 280 डॉलर से घटाकर 200 डॉलर कर दिया गया है. वहीं यूरोप और ब्रिटेन के लिए ईंधन अधिभार को 205 डॉलर से घटाकर 125 डॉलर कर दिया गया है. संशोधित दरें एक जुलाई से प्रभावी हो गई हैं. हालांकि, इस संबंध में एयर इंडिया की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है.

अप्रैल में इजाफा किया था

टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते कच्चे तेल और विमानन ईंधन की कीमतों में उछाल के कारण सात अप्रैल को टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाया था. उस समय कॉस्ट बढ़ने और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण परिचालन खर्च बढ़ गया था. हालांकि, अन्य अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एयर इंडिया ग्रुप ने पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 24 डॉलर से 280 डॉलर और घरेलू उड़ानों पर 299 से 899 रुपये तक का अधिभार लगाया था. उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, एटीएफ किसी भी एयरलाइन की कुल लागत का करीब 4045 प्रतिशत हिस्सा होता है. ऐसे में ईंधन कीमतों में कमी का सीधा असर किरायों और अधिभार पर पड़ता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY