‘डॉन 3’ कंट्रोवर्सी में FWICE के बाद अब एक और बड़े संगठन की एंट्री हो चुकी है। CINTAA यानी कि सिनेमा एंड टीवा आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की वाइस प्रेजिडेंट और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस मामले में का साथ दिया है। इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज ने रणवीर के साथ काम करने पर ‘नॉन-कोऑपरेशन’ का आदेश जारी किया था। चलिए बताते है अब CINTAA ने इस पूरे विवाद पर क्या कुछ कहा।

–
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले काफी दिनों से डॉन 3 कंट्रोवर्सी के लिए काफी सुर्खियों में है। उनके खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरु होने से कुछ समय पहले ही अचानक फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर, राइटर और निर्माता फरहान अख्तर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। फरहान का आरोप है कि रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ देने की वजह से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बढ़ते विवाद के बीच एक्टर के साथ काम न करने पर FWICE ने सहमति जताई।
इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है हालांकि इस मामले में फिल्मी जगत के कई चेहरों ने अपनी राय रखी। अब फिल्मी जगत का एक और संगठन इस मामले से जुड़ा। CINTAA की वाइस-प्रेजिडेंट और सीनियर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर का साथ देते हुए कहा- ‘CINTAA को इस बात पर गर्व है कि रणवीर सिंह हमारे सदस्य है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ और उनके हक के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। यह पूरा मामला पहले से ही पब्लिक डोमेन में है इसलिए मैं ज्यादा कुछ इस पर कमेंट नहीं करुंगी। बस इतना कहना चाहूंगी कि हम हर मोड़ पर रणवीर सिंह के साथ है।’
–
बता दें कि इससे पहले भी इसी संगठन की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लो ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि इस पूरे मामले में CINTAA को कोई जानकारी नहीं दी गई। इस मामले में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का भी रणवीर के लिए समर्थन देखा गया था। उनका कहना था कि ‘रणवीर की सफलता से लोग डरे हुए है। FWICE पर बैन लगना चाहिए।’ इस समय जहां रणवीर के फैंस उनके इस मामले में बयान का इंतजार कर रहें है तो वहीं एक्टर ने चुप्पी साधी हुई है। साथ ही इस तरह फिल्म से हाथ पीछे कर लेने पर इंडस्ट्री में एक बहस भी छिड़ गई कि क्या ऐसा करना सही है?





